Sunday, July 27, 2025
MPNation

बेटी के बॉयफ्रेंड की पीट-पीटकर हत्या कर पहाड़ी पर दफनाई लाश, तीन दिन बाद निकाली

बैतूल। बेटी के बॉयफ्रेंड को पिता, भाई और जीजा ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव रात में गांव से 2 किमी दूर पहाड़ी पर ले जाकर दफना दिया। तीन दिन बाद शनिवार को पुलिस ने शव बाहर निकाला। मामले में केस दर्ज कर पुलिस ने लड़की के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य दो आरोपी फरार हैं।

एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने बताया कि बैतूल के लोहिया वार्ड के रहने वाले अजय सोनू मोरे (29) है। उसकी एक साल पहले शादी हुई थी। तीन महीने पहले ही वह पिता बना था। बुधवार रात वह घर से जल्द लौटकर आने का कहकर निकला था। 16 नवंबर को परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

जांच के दौरान उसकी बाइक करीब के गांव कुम्हारटेक में एक घर के सामने खड़ी मिली। पूछताछ में लाेगों ने युवक और उसकी महिला मित्र के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने लड़की के पिता से बात की तो मामला संदिग्ध लगा। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपना गुनाह कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

Daughter's boyfriend was beaten to death, body buried on hill, taken out after three days, betul , kalluram news, crime, MP news, today upates, murder
युवक की लाश को पहाड़ी से निकालना पड़ा।

लड़की के साथ देखने पर दम निकलने तक पीटा

पूछताछ में पता चला कि युवक की करीब के ही गांव की रहने वाली लड़की से लंबे समय से दोस्ती थी। वह उससे मिलने अकसर बैतूल से कुम्हारटेक जाया करता था। बुधवार रात भी वह उससे मिलने गांव पहुंचा था। यहां युवक, लड़की के घर पहुंचा तो उसके पिता शिवलाल ने उसे देख लिया। इसके बाद पिता, भाई और जीजा ने उसे पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने उसे दम निकलने तक पीटा। हत्या के बाद लाश को करीब दो किमी दूर पास पहाड़ी पर लेकर पहुंचे और दफना दिया। बाइक भी एक घर के सामने खड़ी कर दी।

बाइक मिलने और लड़की से दोस्ती की बात पता चलने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची। शनिवार को बैतूल गंज पुलिस और एफएसएल की टीम ने पहाड़ी से लाश को बरामद किया। पुलिस भाई और जीजा को तलाश रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *