दतिया प्रदेश में सबसे गर्म, तापमान 47 डिग्री, ग्वालियर में 45 डिग्री पहुंचा पारा; सागर, विदिशा में आंधी-बारिश
भोपाल। मध्यप्रदेश के कई शहरों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। शनिवार को दतिया जिला सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 47 डिग्री के पार पहुंच गया। पहली बार पारा यहां 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा है।
रतलाम, छतरपुर जिले का खजुराहो और नौगांव भी जमकर तपे। यहां पारा 44 डिग्री के पार रहा। शाजापुर और गुना में पारा 43 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया।
भोपाल में 41.8 डिग्री, इंदौर में 41.3 डिग्री, जबलपुर में 40.3 डिग्री और उज्जैन में पारा 42.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, सागर, सीधी, शिवपुरी, नरसिंहपुर, धार, दमोह, खंडवा, सतना और टीकमगढ़ में तापमान 42 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने ग्वालियर-चंबल संभाग में गर्म हवाएं चलने का भी अनुमान जताया है।
छिंदवाड़ा में BEO ऑफिस में 1.32 करोड़ का गबन
Datia is the hottest in the state with temperature reached 47 degrees
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम तापमान |
दतिया | 47.2 डिग्री |
ग्वालियर | 45 डिग्री |
उज्जैन | 42.6 डिग्री |
भोपाल | 41.8 डिग्री |
इंदौर | 41.3 डिग्री |
जबलपुर | 40.3 डिग्री |
धार में नर्सिंग छात्रा ने खुद का गला काटा
भीषण गर्मी के बीच विदिशा-सागर में बारिश
इस बीच, शनिवार को प्रदेश में कई जगह बारिश भी हुई। विदिशा में शाम को 20 मिनट तक पानी बरसा। सागर के ग्रामीण इलाके चितौरा, कनेरादेव, सुरखी, गौरझामर, रहली में आंधी के साथ बारिश हुई। सागर-रहली मार्ग पर बमोरी बन्नाद के पास पीपल का पेड़ गिरने से आवागमन अवरुद्ध हो गया।
मौसम विभाग के अनुसार, मंदसौर, रतलाम के धोलावाड़, बैतूल, उत्तरी छिंदवाड़ा में तेज आंधी, बारिश और ओले गिरने का अनुमान है। नीमच में हल्की धूल भरी आंधी चल सकती है।
यहां आकाशीय बिजली चमकने की भी संभावना है। इसी तरह आगर, शाजापुर, उज्जैन, सीहोर, देवास, इंदौर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, पन्ना, सागर, उत्तरी दमोह, सतना के चित्रकूट, उत्तरी सिवनी, पांढुर्णा, राजगढ़, रायसेन, भोपाल के बैरागढ़, दतिया, झाबुआ, रीवा, मऊगंज, मैहर, में भी आने वाले समय में मौसम बदल सकता है।
IMD भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि नॉर्थ-ईस्ट राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम है। वहां से एक ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। मध्यप्रदेश में जो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) ट्रफ लाइन के साथ एक्टिव है। एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर होगा। इसके चलते कहीं तेज गर्मी है, तो कहीं बारिश-आंधी है।खासकर दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बारिश-आंधी हो रही है। उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में टेम्प्रेचर बढ़ रहा है।