Thursday, June 5, 2025
MPUtility

CRPF जवान जागा और बिस्तर पर खड़े होते ही गिर गया, फिर नहीं उठा, हार्ट अटैक की आशंका

CRPF jawan woke up and fell down while standing on the bed, did not wake up again, fear of heart attack, kalluram news, CRPF Jawan Dies Of Heart Attack In Shivpuri, kalluram news, shivpuri
जवान कुछ दिन पहले छुट्‌टी पर आया था।

शिवपुरी। शिवपुरी में CRPF का जवान सुबह जागा। बिस्तर पर खड़े होते ही गिर गया। इसके बाद नहीं उठा। परिजन अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

बामौर गांव के रहने वाले विनोद पाल (36) छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ की 211 बटालियन में थे। परिजन ने बताया कि विनोद की डयूटी लोकसभा चुनाव में लगनी थी। इससे पहले वे 27 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। रविवार करीब सुबह 6 बजे विनोद ने पत्नी रामसखी से चाय मांगी। रामसखी चाय देने पहुंची तो विनोद बिस्तर से खड़े होते ही गिर गए।

परिवार का कहना है कि विनोद को दिल का दौरा पड़ा था। शिवपुरी के सीआरपीएफ कमांडेंट प्रवीण थपलेयाल ने बताया कि पीएम के बाद जवान का पैतृक गांव बामौर में अंतिम संस्कार गार्ड ऑफ ऑनर के साथ किया जाएगा।

विनोद पाल चार भाई हैं। विनोद की शादी 2005 में हुई थी। उनके दो बेटे और एक बेटी है। शादी के बाद साल 2011 में विनोद सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे। चार दिन पहले ही छुट्‌टी पर घर आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *