Thursday, June 5, 2025
MP

जबलपुर कलेक्टर के बेटे को चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि; दिल्ली में हीट स्ट्रोक से हुई थी मौत

Cousin sets ablaze Jabalpur Collector's son; Died due to heat stroke in Delhi, Kalluram News, Today Updates, Jabalpur, Jabalpur Collector, Deepak Saxena
अमोल सक्सेना का दिल्ली में निधन हो गया था।

जबलपुर। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 21 साल के बेटे अमोल सक्सेना का दिल्ली में निधन हो गया। सोमवार को उनके शव का अंतिम संस्कार किया गया। अमोल के चचेरे भाई अर्पित सक्सेना ने शव को मुखाग्नि दी। अमोल का रविवार को हीट स्ट्रोक की वजह से दिल्ली में निधन हो गया था। 

सोमवार शाम अमोल की पार्थिव देह दिल्ली से एयर एंबुलेंस के जरिए जबलपुर लाई गई। यहां सिविल लाइन स्थित बंगले से अंतिम यात्रा गौरी घाट मुक्तिधाम पहुंची। अंतिम यात्रा में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, पूर्व विधायक संजय यादव, प्रभारी कलेक्टर अनय दि्वेदी, एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौजूद रहे।

फिलहाल, जबलपुर कलेक्टर का प्रभार अनय दि्वेदी को दिया गया है।

Cousin sets ablaze Jabalpur Collector’s son

दिल्ली में बिगड़ी थी तबीयत

अमोल दिल्ली में फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। शनिवार को उनकी तबीयत खराब हो गई। रविवार को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में निधन हो गया। 

सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना नागपुर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कलेक्टर की रिक्वेस्ट पर एम्स में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिससे मौत की असली वजह का पता चल सके। 

Cousin sets ablaze Jabalpur Collector's son; Died due to heat stroke in Delhi, Kalluram News, Today Updates, Jabalpur, Jabalpur Collector, Deepak Saxena
कलेक्टर दीपक सक्सेना का रो-राेकर बुरा हाल था।

बहन भी दिल्ली में पढ़ रही  

कलेक्टर दीपक सक्सेना जबलपुर में मां गंगादेवी सक्सेना, पत्नी रचना सक्सेना के साथ रहते हैं। बेटी दर्शिम सक्सेना भी दिल्ली में पढ़ाई कर रही हैं। एक महीने से वह जबलपुर में ही रह रही हैं।  

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना के निधन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया है। 

इसलिए चर्चा में दीपक सक्सेना

दीपक सक्सेना 2010 बैच के IAS अफसर हैं। फिलहाल, जबलपुर में पदस्थ हैं। वे इन दिनों निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ लिए गए एक्शन की वजह से चर्चा में हैं। कोर्स की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री के नाम पर अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

Cousin sets ablaze Jabalpur Collector’s son

कलेक्टर ने ऐसे स्कूलों से अभिभावकों को 81.30 करोड़ रुपए की फीस वापस कराई। स्कूलों पर 22 लाख रुपए की पेनाल्टी भी लगाई है। कलेक्टर के निर्देश पर 51 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। स्कूलों के चेयरमैन, प्राचार्य, सीईओ, मैनेजर, सदस्य, एडवाइजर समेत 20 लोग गिरफ्तार भी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *