PWD मंत्री को कांवड़ यात्रा में लगा पार्षद धक्का, पैर फ्रैक्चर; बोले- ठीक हूं

जबलपुर (वाजिद खान)। मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह काे भाजपा पार्षद का पीछे से धक्का लग गया। अचानक हुई घटना में वह गिरते-गिरते बचे। पैर में असहनीय दर्द होने के कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्सरे रिपोर्ट में पैर फ्रैक्चर निकला। डॉक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है।
घटना गुरुवार को जबलपुर में कांवड़ा यात्रा की है। शुक्रवार को इसका वीडियो सामने आया। हालांकि मंत्री राकेश सिंह का कहना हैं कि वो ठीक हैं।
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जबलपुर पहुंचे थे। शाम करीब 4 बजे गौरी घाट से रामपुर चौराहा तक कांवड़ यत्रा निकाली जा रही थी। वे इसी कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा में वे हाथ में तिरंगा लेकर आगे चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं भी मौजूद थीं।
Councilor pushed PWD Minister during Kanwar Yatra
यात्रा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पीछे से भीड़ का धक्का अचानक मंत्री के पीछे चल रही भाजपा पार्षद मालती चौधरी को लगा। वह संभल नहीं पाईं। आगे चल रहे राकेश सिंह से टकरा गईं।
इसके चलते मंत्री राकेश सिंह का बैलेंस बिगड़ गया। वह गिरते-गिरते बच गए। उनका पैर मुड़ गया। उन्होंने तुरंत पैर पकड़ कर दर्द से कराह उठे। मौजूद लोगों ने मंत्री राकेश सिंह को संभला।
Councilor pushed PWD Minister during Kanwar Yatra
एक्सरे में निकला माइनर फ्रैक्चर
मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने उन्हें पैरों पर खड़ा करने की कोशिश की, लेकिन उन्हें असहनीय दर्द हो रहा था। बावजूद भी उन्होंने कुछ कदम चलने की कोशिश की। ज्यादा दर्द होने के चलते मंत्री राकेश सिंह को डॉक्टर के पास ले जाया गया।
डॉक्टरों ने पैर का एक्सरे करवाया। रिपोर्ट में माइनर फ्रैक्चर निकला है। डॉक्टरों ने आराम की सलाह दी है।
Councilor pushed PWD Minister during Kanwar Yatra