24 घंटे में कोरोना के 10,542 नए केस, 38 मौतें; चार बाद फिर बढ़े केस
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार चार दिन कमी आने के बाद बुधवार को फिर केस बढ़ गए। पिछले 24 घंटे में 10 हजार 542 नए मामले सामने आए, जबकि 38 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। एक्टिव केस बढ़कर 63 हजार 562 हो गए हैं। सोमवार को एक्टिव केस 61 हजार 233 थे।
इस साल सबसे ज्यादा 11 हजार 109 केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इसके बाद लगातार चार दिन मामलों में कमी आई थी। 14 अप्रैल को 10 हजार 753, 15 अप्रैल को 10 हजार 93, 16 अप्रैल को 9 हजार 111 और 17 अप्रैल को 7 हजार 633 केस मिले थे।
टॉप-5 राज्यों में कोरोना की स्थिति
केरल: यहां 2,041 नए केस मिले, 2,062 लोग ठीक हुए, जबकि 12 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 19,681 एक्टिव केस हैं।
दिल्ली: यहां मंगलवार को 1,537 नए केस आए। पॉजिटिविटी रेट 26.54% हो गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान 5 लोगों की मौत हुई।
हरियाणा: यहां बीते दिन 965 नए केस सामने आए और 769 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 4,558 एक्टिव केस हैं।
महाराष्ट्र: यहां मंगलवार को 949 नए केस मिले और 912 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 6,118 एक्टिव केस हैं।
उत्तर प्रदेश: यहां 818 नए केस आए हैं। यहां एक्टिव केस 4008 हो गए हैं। वहीं, 502 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं।