महाशिवरात्रि पर जबलपुर के सरस्वती मैदान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण, शिवभक्ति गीतों के साथ झूमे विधायक

जबलपुर। जबलपुर में महाशिवरात्रि का पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कैंट विधानसभा के रांझी सरस्वती मैदान में पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया गया। यहां शिवभक्तों के द्वारा शिवलिंग निर्माण किए गए। आयोजन में कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहणी शामिल हुए।
इस दौरान कैंट विधायक ने भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। साथ ही, मंच पर बुजुर्गों का श्रीफल और शॉल देकर सम्मान किया गया। इस दौरान कैंट विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी शिवभक्तों के साथ भक्ति गानों में जमकर झूमते नजर आए। वहीं, अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने लोगों शुभकामनाएं दी।