सिहोरा से कांग्रेस नेत्री व जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर भाजपा में शामिल, कहा- राम मंदिर का आमंत्रण ठुकराने से आहत थी

सिहोरा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं और वर्तमान में कुंडम से जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। शनिवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में बहोरीबंद विधायक प्रणय प्रभात पांडे के साथ एकता ठाकुर, मुन्नू दीक्षित और आशीष पांडे भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
एकता ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा अयोध्या में भगवान श्री राम के मंदिर के आमंत्रण को ठुकराने से आहत थी। इसके कारण उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होना बेहतर समझा। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस के और कई बड़े नेता भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।