‘कांग्रेस फाइल्स’ का तीसरा एपिसोड, 1.86 करोड़ के कोयला घोटाले पर घेरा
नई दिल्ली। चुनावों के मद्देनजर भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है। इसी को देखते हुए भाजपा ने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल की फाइल्स जारी की है। इसमें यूपीए सरकार में हुए भ्रष्टाचारों को उजागर किया जा रहा है। दो किश्तों के बाद अब तीसरी किश्त जारी की गई है।
इसमें केंद्र में यूपीए सरकार के कार्यकताल के समय हुए कोयला घोटाले को उजागर किया है। बताया गया है कि कोयला घोटाले में देश को 1.86 लाख करोड़ का नुकसान हुआ था। देश के प्राकृतिक संसाधन कोयले के खदानों का आवंटन नियम के खिलाफ 100 कंपनियों को किया गया।
1.86 करोड़ के नुकसान का अनुमान
बताया गया है कि सीएजी ने रिपोर्ट में घोटाले में 1.86 करोड़ के नुकसान का अनुमान लगाया था। भाजपा के अनुसार इससे न सिर्फ आर्थिक नुकसान हुआ, बल्कि दुनिया में छवि खराब हुई। भाजपा के अनुसार संप्रग सरकार के दूसरे कार्यकाल में हुए घोटाले के दौरान कोयला मंत्री झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता शिबू सोरेन और खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह थे।
रिमोट कंट्रोल की सरकार चलाने का आरोप
भाजपा ने मनमोहन सिंह पर रिमोट कंट्रोल की सरकार चलाने का आरोप लगाया है। कहा कि उन्होंने प्राकृतिक संसाधन की इस लूट को रोकने के लिए कुछ नहीं किया। अगली किश्त में भाजपा संप्रग सरकार के कार्यकाल में हुए कामनवेल्थ घोटाले का मुद्दा उठाएगी। ध्यान देने की बात है कि हिंडनबर्ग-अडाणी के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश में जुटी कांग्रेस पर भाजपा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला बोला है।
अरबों की लूट का आरोप
भाजपा ने कांग्रेस के 70 साल के कार्यकाल में 4,821 अरब की लूट का आरोप लगाया है। भाजपा ने पहली किश्त में 1.76 लाख करोड़ के 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले और दूसरी किश्त में येस बैंक के राणा कपूर पर गांधी परिवार से दो करोड़ की पेंटिंग जबदस्ती खरीदवाने का मुद्दा उठाया था।