Sunday, July 27, 2025
MPPolitics

बागियों पर कांग्रेस का एक्शन; पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्‌डू, अंतर सिंह समेत 39 नेता 6 साल के लिए निष्कासित

भोपाल। विधानसभा चुनाव के बीच बागियों के खिलाफ मध्यप्रदेश कांग्रेस ने बड़ा एक्शन लिया है। नाम वापसी के अगले ही दिन शुक्रवार को कांग्रेस ने 39 बागियों को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें 2020 उपचुनाव में भाजपा से कांग्रेस आए पूर्व सांसद प्रेमचंद्र गुड्डू, अंतर सिंह दरबार, सुमावली से कुलदीप सिकरवार शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने आदेश जारी किए हैं।​​​

​​​​कमलनाथ के निर्देश पर कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय या अन्य पार्टियों से चुनाव लड़ने पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। इनमें मुरैना की सुमावली सीट से कांग्रेस का टिकट बदले जाने के बाद बसपा से चुनाव लड़ रहे कुलदीप सिंह सिकरवार, खरगापुर से निर्दलीय उम्मीदवार और कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव, छतरपुर के पूर्व मंड़ी अध्यक्ष डीलमणि सिंह बब्बू राजा, नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, डिंडौरी के जिला पंचायत अध्यक्ष रुद्रेश परस्ते, पूर्व मंत्री अंतर सिंह दरबार जैसे नाम शामिल हैं।

ये 39 नेता निकाले गए

1श्योपुरदुर्गेश नंदिनीनिर्दलीय
2सुमावलीकुलदीप सिंह सिकरवारबीएसपी
3पोहरीप्रद्युमन वर्माबीएसपी
4गुनाहरिओम खटीकनिर्दलीय
5जताराआरआर बंसल(वंशकार)सपा
6निवाड़ीरजनीश पटेरियानिर्दलीय
7खरगापुरअजय सिंह यादवनिर्दलीय
8खरगापुरप्यारेलाल सोनीआप
9महाराजपुरअजय दौलत तिवारीसपा
10चंदलापुष्पेंद्र अहिरवारसपा
11छतरपुरडीलमणि सिंहबीएसपी
12मलहराडॉ. करण सिंह लोधीनिर्दलीय
13हटाअमोल चौधरीसपा
14हटाभगवानदास चौधरीबीएसपी
15पवईरजनी यादवसपा
16नागोदयादवेन्द्र सिंहबीएसपी
17सेमरियादिवाकर द्विवेदीनिर्दलीय
18देवतालाबसीमा जयवीर सिंहसपा
19पुष्पराजगढ़नर्मदा सिंहनिर्दलीय
20मुड़वारासंतोष शुक्लानिर्दलीय
21बरगीजयकांत सिंहवीबीपी
22सीहोराडॉ.संजीव वरकड़ेनिर्दलीय
23डिंडोरीरूदेश परस्तेनिर्दलीय
24बालाघाटअजय विशाल बिसेननिर्दलीय
24गोटेगांवशेखर चौधरीनिर्दलीय
25आमलासदाराम झारबड़ेनिर्दलीय
26शमशाबादराजकुमारी केवटनिर्दलीय
27भोपाल उत्तरआमिर अकीलनिर्दलीय
28भोपाल उत्तरनासीर इस्लामनिर्दलीय
29सुसनेरजीतू(जीतेन्द्र) पाटीदारनिर्दलीय
30कालापीपलचतुर्भुज तोमरनिर्दलीय
31पानसेमलरमेश चौहाननिर्दलीय
32जोबटसुरपाल अजनारनिर्दलीय
33धरमपुरीराजूबाई चौहाननिर्दलीय
34धारकुलदीप सिंह बुंदेलानिर्दलीय
35महूअंतरसिंह दरबारनिर्दलीय
36बड़नगरराजेंद्र सिंह सोलंकीनिर्दलीय
37आलोटप्रेमचंद गुड्डूनिर्दलीय
38मल्हारगढ़श्यामलाल जोकचंदनिर्दलीय
39बहोरीबंदशंकर महतोसपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *