Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

CM शिवराज बोले- कमलनाथ-दिग्विजय को उनके अहंकार ने हराया, राघोगढ़ में कहा- अब बहाने बना रहे EVM में हार गए 

गुना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राघोगढ़ में कहा कि ‘कमलनाथ – दिग्विजय सिंह आपको आपके अहंकार ने हराया। बहाना बना रहे कि EVM ने हरा दिया। खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे।’

सीएम शिवराज शुक्रवार को गुना जिले के राघोगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने रोड शो के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने राघोगढ़ में ऐतिहासिक 91 हजार वोट देने के लिए मतदाताओं का आभार माना। उन्होंने वादा किया कि राघोगढ़ के विकास में कमी नहीं होगी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर जवाब देने से वह बचते नजर आए।

CM बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में एक निर्धारित प्रकिया है। कार्यकर्ता अपना काम खुद करते हैं। पार्टी विचार कर के फैसला करती है। कार्यकर्ता हम जैसे, वो अपना काम कर रहे हैं। पार्टी का नेतृत्व सब चीजों पर विचार-विमर्श कर के अपना फैसला करेगी।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा, ‘मामा और भैया का पद दुनिया में किसी भी पद से बड़ा है। इससे बड़ा पद नहीं है।’

दिग्विजय सिंह के लिए उन्होंने कहा, ‘कैसे मुख्यमंत्री थे? सड़कों में गड्‌ढे थे, गड्‌ढों में सड़कें थीं। दिग्गी राजा कहते थे राम मंदिर की तारीख नहीं बताएंगे। अब मंदिर वहीं बन रहा है।’

CM Shivraj said - Kamal Nath-Digvijay were defeated by their ego, said in Raghogarh - Now they are making excuses, they lost in EVM, CM shivraj singh chouhan, MP BJP, MP news, MP politics, kalluram news
कार्यकर्ता सम्मेलन में कई महिलाएं मौजूद रहीं।

कार्यक्रम स्थल तक रोड शो करते पहुंचे

CM को पहले दोपहर 1 बजे राघोगढ़ पहुंचना था, लेकिन फिर कार्यक्रम में बदलाव हुआ। वह दोपहर 2.45 बजे राघोगढ़ पहुंचे। उनके स्वागत के लिए जिले के तमाम नेता राघोगढ़ पहुंचे। आईटीआई में बनाए गए हेलीपैड पर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार ने उनकी अगवानी की। CM हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक रोड शो करते हुए पहुंचे।

राघोगढ़ से जयवर्धन कम अंतर से जीते

राघोगढ़ सीट कांग्रेस का गढ़ मानी जाती है। लंबे समय से यहां से कांग्रेस ही जीतती आ रही है। वर्तमान में यहां से दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह विधायक हैं। वे लगातार तीसरी बार इस सीट से चुनाव जीते हैं। हालांकि, इस बार जयवर्धन सिंह मात्र 4505 वोट से चुनाव जीत पाए। 2018 के चुनाव में यह अंतर 43,688 हजार था। भाजपा के हीरेंद्र सिंह ने उन्हें कड़ी टक्कर दी। प्रॉपर राघोगढ़ में भी कांग्रेस 10 पोलिंग बूथ हार गई। कांग्रेस को 95,738 वोट मिले, तो भाजपा को 91,233 वोट मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *