Friday, October 31, 2025
MPPolitics

CM डॉ. मोहन यादव बोले – जॉब सीकर नहीं, क्रिएटर बन रहीं महिलाएं, एमपी एक्सीलेंस अवॉर्ड में किया सम्मानित

CM Dr. Mohan Yadav said – Women are becoming creators, not job seekers, honored at the MP Excellence Awards
सीएम ने एक्सीलेंस अवॉर्ड से महिलाओं को सम्मानित किया।

‘लाड़ली बहनों को नवंबर के महीने से डेढ़ हजार रुपए मिलेंगे वो राशि धीरे-धीरे बढ़ती जाएगी। केवल यही नहीं जो बहनें अपने घर में लाड़ली बहना के बजाय रोजगार पाने आएंगी, उनको रेडिमेड गारमेंट से लगाकर सभी क्षेत्रों में योजनाओं का लाभ देंगे।’

भोपाल। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कही। उन्होंने वुमेंस हब की ओर से आयोजित मध्य प्रदेश एक्सीलेंस अवॉर्ड में प्रतिभाशाली महिलाओं, क्रिएटर्स और उद्यमियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, भाजपा शहर अध्यक्ष रविन्द्र यती, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल भी मौजूद रहे।

सीएम ने कहा कि अगर बहनों के हाथ में ताकत देते हैं, तो वह प्राचीन परंपरा को पुर्नजीवित करने का भी कायदा है। 

सीएम ने कार्यक्रम में शामिल केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की बहुओं को देखकर कहा कि कार्यक्रम में हमारी दो बहुएं रिद्धि और अमानत भी बैठी हैं। मैं उनका स्वागत करता हूं।

CM Dr. Mohan Yadav said – Women are becoming creators, not job seekers

सीएम बोले– रानियों ने मुगलों-अंग्रेजों से युद्ध लड़े

सीएम ने कहा कि रियासत काल में बेगम शासिकाएं हुई हैं। आजादी के दौर में अंग्रेजों से लड़ने की परंपरा में देखें, तो मुगलों से रानी दुर्गावती ने 52 युद्ध लड़े। यहां की गौंड रानी कमलापति ने अतीत का गौरवशाली इतिहास का एहसास कराया। झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का उदाहरण हमारे सामने है।

47% स्टार्टअप में महिलाओं की भूमिका

सीएम ने कहा- प्रदेश के 47% से ज्यादा स्टार्टअप में महिलाओं की भूमिका है। हमारी बहनें जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बन रही हैं, इसीलिए रोजगार परक इंडस्ट्री में 5 हजार रुपया महीना बहनों को प्रोत्साहन राशि दे रहे हैं।

कांग्रेस के शासन में बहनों के लिए दरवाजे नहीं खोले

सीएम ने कहा- 5 लाख समूहों में 62 लाख बहनें काम कर रही हैं। लखपति बहना में एक लाख बहनें काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई योजनाओं में लगातार बहनों को बढ़ावा दिया। कांग्रेस के शासन में बहनों के लिए दरवाजे नहीं खोले। अब समय बदल गया है। 50% स्थानीय निर्वाचन के चुनाव में बहनें जुड़ती थीं, अब विधानसभा-लोकसभा में 33% बहनें गौरवान्वित करेंगी।

CM Dr. Mohan Yadav said – Women are becoming creators, not job seekers

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *