Sunday, June 8, 2025
MP

CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे हमीदिया अस्पताल, महिला रोते हुए बोली- बेटे का इलाज करा दो 

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार रात करीब 8 बजे भोपाल के हमीदिया अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने मरीजों से बात की। साथ ही, अस्पताल की व्यवस्थाएं देखीं। वे पहले पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट के SNCU (सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट) पहुंचे। सीएम ने ज्योतिबाई नाम की महिला से बात की। बात करते हुए महिला रो पड़ी। 

बताया- उसके एक महीने के बेटे को न्यूमोनिया हुआ है। उसने बेटे के अच्छे इलाज की गुहार लगाई। इसके बाद सीएम ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. आशीष गोहिया से बच्चे की बीमारी और इलाज के संबंध में जानकारी ली। साथ ही, बच्चे के इलाज के इंतजाम के निर्देश दिए।

CM Dr. Mohan Yadav reached Hamidia Hospital, the woman crying said - get her son treated, hamidia hospital, CM dr. mohan yadav, MP news, bhopal, kalluram news
सीएम ने अस्पताल के डॉक्टरों से भी बात की।

मरीज के परिजनों से की बात कर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अस्पताल की अलग-अलग बिल्डिंग के कॉरिडोर के पास मरीजों के परिजनों से चर्चा कर फीडबैक लिया। उन्होंने बच्चा रोग विभाग की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) और सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट (SNCU) में भर्ती एक हृदय रोगी और ब्रेन डिसीज से पीड़ित मरीज के परिजनों से बात की। दोनों मरीजों के परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से इलाज के लिए मदद मांगी थी। इस पर मुख्यमंत्री ने जरूरी मदद का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *