Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

सीएम डॉ. मोहन यादव ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बालाघाट में हॉक फोर्स के 28 जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया 

CM Dr. Mohan Yadav paid tribute to the martyrs, gave out-of-turn promotion to 28 Hawk Force soldiers in Balaghat, Todays Happening, Kalluram New, CM Dr. Mohan Yadav, Balaghat
बालाघाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया।

बालाघाट। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार सुबह करीब 12 बजे बालाघाट पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले शहीद स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद पुलिस लाइन में बने मंच पर लांजी क्षेत्र अंतर्गत केराझेरी के जंगल में दो कुख्यात नक्सलियों को मारने वाले 28 जवानों (हॉकफोर्स और जिला पुलिस बल) को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया। मुख्यमंत्री ने फोटो प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

सीएम को बालाघाट पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद मंच पर स्थानीय नेताओं ने मुख्यंत्री का स्वागत किया। इसके बाद हॉक फोर्स के जवानों को सीएम ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन का फीता लगाया। 28 जवानों ने साहस का परिचय देकर दो नक्सलियों को 1 अप्रैल को मार गिराया था।

इस मौके पर डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना, सांसद भारती पारधी, विधायक गौरव पारधी, राजकुमार कर्राहे, मधु भगत, विवेक पटेल, पूर्व विधायक गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष और पूर्व मंत्री रामकिशोर कावरे, भगत नेताम, नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर, कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा, पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ उपस्थित रहे।

CM Dr. Mohan Yadav paid tribute to the martyrs, gave out-of-turn promotion to 28 Hawk Force soldiers in Balaghat, Todays Happening, Kalluram New, CM Dr. Mohan Yadav, Balaghat
सीएम ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

CM Dr. Mohan Yadav paid tribute to the martyrs

सीएम बोले- जवानों के साथ सरकार

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हार्डकोर नक्सलियों को मार गिराने वाले जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जवानों के साथ सरकार खड़ी है। उन्होंने नक्सलियों से मुख्य धारा में जुड़कर सरकार की नक्सल आत्मसमर्पण नीति का लाभ लेने की अपील की।

बता दें कि जिले में पहली बार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस की जवाबी कार्यवाहियों और प्रशिक्षण पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई गई। इसमें नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस के प्रयासों की फोटो प्रदर्शित की गई।

CM Dr. Mohan Yadav paid tribute to the martyrs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *