Sunday, July 27, 2025
MP

बीना में मंदिरों में चलाया स्वच्छता अभियान, भाजपा ने मंदिर किए साफ

Cleanliness campaign launched in temples in Bina, BJP cleaned the temples, sagar, Bina, kalluram news
बीना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाया।

बीना। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर प्रदेशभर के मंदिरों पर भजन-कीर्तन किए जाएंगे। इससे पहले, भाजपा ने सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाए जाने के आव्हान किया है। 

इसी कड़ी में रविवार को बीना में हरे राम मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मंदिरों पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने का आव्हान किया। 

इस अवसर पर पूर्व विधायक विनोद पंथी, शशि कैथौरिया, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, विजय हुरकट, करोड़ी लाल यादव, मनोज शर्मा, लोकेंद्र सिंह, नपा उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैया, भारती राय, विमल अहिरवार, अभिषेक लिटौरिया, संतोष राय, जितेन्द्र बोहरे, नवीन सिंह, वीरेंद्र जैन, हरि ओम चौबे, जितेन्द्र राय, आलेख राय, कृष्णा कुशवाहा,  योगेश दीक्षित, योगेश चतुर्वेदी, अखिलेश तिवारी, मंशाराम सुंदरानी, सचिन समैया, नंदकिशोर चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *