जबलपुर नगर निगम इंजीनियर से मारपीट, पूर्व कर्मचारी समेत दो अन्य पर केस

जबलपुर। जबलपुर में नगर निगम के उपयंत्री से मारपीट करने वाले पूर्व कर्मचारी व अन्य पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी ओमती वीरेंद्र सिंह पवार ने बताया कि नगर निगम के उप यंत्री यशवंत सोनी के साथ निगम के ही पूर्व कर्मचारी राम दुबे व दो अन्य ने मारपीट कर दी थी। इसी मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उप यंत्री यशवंत सोनी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
यशवंत सोनी ने पुलिस को बताया था कि राम दुबे और उनके अन्य साथी किसी नक्शे को पास कराने पहुंचे थे। नक्शा पास करने के लिए दबाव बना रहे थे। उन्होंने इनकार किया, तो राम दुबे और उनके साथियों द्वारा गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। इस पर राम दुबे पर शासकीय कार्य में बड़ा समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।