Wednesday, February 11, 2026
MPCRIME

बाइक–कार की टक्कर के विवाद में बिजनेसमैन की हत्या, 6 बदमाशों ने चाकुओं से गोदा

Businessman killed in bike-car collision dispute In Jabalpur
व्यापारी आकांश साहू कार से घर लौट रहा था।

जबलपुर। जबलपुर में कार चालक फर्नीचर कारोबारी की चाकू  मारकर हत्या कर दी गई। कार और बाइक की टक्कर के बाद 6 बदमाशों ने हमला कर दिया।

वारदात रविवार देर रात करीब 11 बजे रांझी थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर के पास हुई। इलाज के दौरान घायल कारोबारी आकांश साहू की सोमवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई।

वह आधारताल का रहने वाला था। पुलिस ने केस दर्ज दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Businessman killed in bike-car collision dispute In Jabalpur

पुलिस के अनुसार देर रात करीब 11 बजे कार और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहन चालकों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान बाइक सवार युवक ने कार चालक आकांश के साथ गाली-गलौज की। विवाद बढ़ा, तो आरोपी ने पांच साथियों का बुला लिया। इसके आकांश को ताबड़तोड़ चाकू मार दिए।

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल आकांश को जिला अस्पताल पहुंचाया। सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

दोस्तों से मिलकर लौटते समय विवाद

आकांश साहू दोस्तों से मिलकर गोकलपुर से घर लौट रहा था। रांझी पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। दूसरे दिन रांझी सीएसपी सतीश साहू टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Businessman killed in bike-car collision dispute In Jabalpur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *