Thursday, June 5, 2025
MPCRIMEPolitics

ग्वालियर में भाजपा ऑफिस के सामने चली गोली, भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों के बीच चले लात-घूंसे

Bullet fired in front of BJP office in Gwalior, kicking and punching among supporters of BJP candidate, Kalluram News, Gwalior, Crime, BJP controversy
ग्वालियर में भाजपा कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं में मारपीट हो गई।

ग्वालियर। ग्वालियर में रविवार को BJP ऑफिस के सामने कार्यकर्ताओं के दो गुट भिड़ गए। सड़क पर एक-दूसरे के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इसमें एक गुट ने पिस्टल से गोली चला दी। गोलीबारी में एक कार्यकर्ता घायल हो गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों गुट लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह के समर्थक हैं।

ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को टिकट दिया है। रविवार दोपहर भारत सिंह संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे थे। कार्यालय के बाहर उनके समर्थक भी इकट्‌ठा हो गए। समर्थकों में सिरोल के रहने वाले रुस्तम सिंह गुर्जर और गिरगांव के रहने वाले धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर भी थे।

उम्मीदवार के जाते ही भिड़े समर्थक

थोड़ी देर बाद भारत सिंह समर्थकों का अभिवादन स्वीकारने के बाद गाड़ी से चले गए। इसके बाद रुस्तम सिंह और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर में किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों पक्षों में सड़क पर ही मारपीट हो शुरू हो गई। इसी बीच, रुस्तम गुर्जर ने पिस्टल से फायर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनाें पक्षों में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। आज वे एक-दूसरे के आमने-सामने हो गए।

Bullet fired in front of BJP office in Gwalior, kicking and punching among supporters of BJP candidate, Kalluram News, Gwalior, Crime, BJP controversy
वारदात में भाजपा कार्यकर्ता धर्मेंद्र गुर्जर घायल हो गए।

आरोपी हिरासत में, अवैध पिस्टल मिली
घटनास्थल से चंद कदम दूर पर जनकगंज थाना पुलिस की चौकी है। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां तैनात पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। यहां से रुस्तम सिंह गुर्जर को हिरासत में लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। वहीं, घायल धर्मेन्द्र को जेएएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
CSP आयुष गुप्ता का कहना है कि घायल के बयान लेने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। हमलावर पकड़ा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *