गर्लफ्रेंड ने मांगा आईफोन, बॉयफ्रेंड ने लगा ली फांसी; भोपाल में पिता बोले- लड़की बात नहीं करने की धमकी देती थी

भोपाल। भोपाल में रविवार को युवक ने बाथरूम में फांसी लगा ली। पिता ने बेटे की गर्लफ्रेंड पर परेशान होकर सुसाइड का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लड़की आईफोन की मांग कर रही थी। नहीं देने पर बात नहीं करने की धमकी दी थी। घटना आनंद नगर थाना क्षेत्र की है।
भाई की मौत के बाद बहन ने उसकी गर्लफ्रेंड के घर हंगामा कर दिया। बहन ने लड़की को पकड़कर पुलिस सौंपा। हालांकि पुलिस ने लड़की को छोड़ दिया है।
मृतक राज मीणा (18) पेशे से कारपेंटर था। वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में जॉब करता था। राज के पिता ने बताया कि बेटा रत्नागिरि में रहने वाली लड़की से प्यार करता था। इसके बारे में घरवालों को भी पता था। दूसरी समाज की होने के बावजूद हम शादी के लिए तैयार थे।
Boyfriend Committed Suicide After Girlfriend Asked For an IPhone In Bhopal
बेटे के प्रेम का फायदा उठा रही थी लड़की
पिता ने बताया कि बेटा अपनी भाभी से बातें शेयर करता था। घटना से एक दिन पहले बेटे ने बताया था कि गर्लफ्रेंड गिफ्ट में आईफोन मांग रही है। इससे पहले भी वह कई उपहार उसे दे चुका था। लड़की उसके प्रेम का फायदा उठाकर बात नहीं करने की धमकी देकर तंग करती थी। लड़की पर कार्रवाई होना चाहिए। हमने उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा, लेकिन पुलिस ने छोड़ दिया।
पिपलानी थाना टीआई अनुराग लाल ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के बयान दर्ज नहीं किए जा रहे हैं।
Boyfriend Committed Suicide After Girlfriend Asked For an IPhone In Bhopal