रतलाम में गाड़ी अड़ाने की बात पर लड़के की हत्या, नाबालिग ने मारा चाकू
रतलाम। रतलाम में गाड़ी अड़ने की बात पर हुए विवाद के बाद 17 साल के लड़के की उसी के हम उम्र के लड़के ने चाकू मार हत्या कर दी। घटना बीती रात 80 फीट रोड क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार दो दिन पहले दोनों के बीच गाड़ी अड़ने की बात पर विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर दोनों में रजिश थी।
मंगलवार रात आरोपियों ने विनोद को बात करने के लिए 80 फीट रोड पर बुलाया। विवाद बढ़ने पर 17 साल के मुख्य आरोपी ने तीन साथियों के साथ मिलकर विनोद को चाकू मार दिया।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। औद्योगिक थाना पुलिस को दी। गंभीर घायल नाबालिग को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने तत्काल चारों नाबालिग आरोपियों को राउंडअप कर पूछताछ शुरू कर दी है।