Sunday, June 8, 2025
MPCRIME

उज्जैन में भाजपा नेता और पत्नी के शव मकान में मिले, लूटपाट के बाद मर्डर की आशंका

Bodies of BJP leader and wife found in house in Ujjain, suspicion of murder after robbery, ujjain, crime, double murder, kalluram news
व्यापारी और उनकी पत्नी के शव घर में मिले हैं।

उज्जैन। उज्जैन में हमलावरों ने भाजपा नेता और उनकी पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के शव उनके मकान में मिले हैं। घटना देवास रोड स्थित पिपलोदा गांव की है। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, लूटपाट के बाद हत्या की आशंका जताई है।  दोनों दो दिन पहले ही पंजाब से लौटे थे।

भाजपा नेता रामनिवास कुमावत गांव के मकान में पत्नी के साथ रहते थे। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा देवास में रहता है। वे रोज मॉर्निंग वॉक पर जाते थे। शनिवार सुबह बाहर नहीं निकले, तो गांव में ही रहने वाले उनके साले ने घर जाकर देखा। घर के दरवाजे खुले थे। अंदर कमरे में रामनिवास और उनकी पत्नी मुन्नी कुमावत के शव पड़े हुए थे। उन्होंने सुबह 6 बजे पुलिस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि बदमाश खिड़की की जाली तोड़कर अंदर घुसे थे।

Bodies of BJP leader and wife found in house in Ujjain, suspicion of murder after robbery, ujjain, crime, double murder, kalluram news
घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

SP सचिन शर्मा ने बताया घटना की वजह की जांच की जा रही है। चाकू या किसी धारदार हथियार से हत्या की आशंका है। पीएम के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। घर में सामान भी अस्त-व्यस्त मिला है। CCTV कैमरे भी डैमेज मिले हैं।

घटना शनिवार तड़के 3 से 4 बजे के बीच बताई जा रही है। रामनिवास भाजपा के पूर्व मंडलाध्यक्ष रह चुके थे। पेशे से गल्ला व्यापारी थे। उनके नाम 300 बीघा जमीन भी है।

मेन गेट बंद था, पीछे का दरवाजा खुला था

पता चला है कि भाजपा नेता ने कई लोगों को उधार पर पैसा भी देखा रखा था। पुलिस इस एंगल पर भी जांच कर रही है। भाजपा नेता के साले ने बताया कि जब वे पहुंचे, तो मेन गेट का दरवाजा बंद था। इसे तोड़कर अंदर एंटर हुए। देखा तो पीछे का दरवाजा खुला था। खिड़की की ग्रिल भी टूटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *