Sunday, June 8, 2025
MPCRIME

रतलाम के मालवा ऑक्सीजन प्लांट में ब्लास्ट, 4 कर्मचारी झुलसे; केमिकल ट्रांसफर करते समय हादसा

Blast In Malwa Oxyzen Plant in Ratlam
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से इंदौर रेफर कर दिया गया।

रतलाम। रतलाम में स्थित मालवा ऑक्सीजन प्लांट में शुक्रवार करीब 4 बजे केमिकल में ब्लास्ट हो गया। इससे चार कर्मचारी झुलस गए। इन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चारों को इंदौर रेफर कर दिया गया। इनमें एक की हालत गंभीर है।

इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित प्लांट के प्रोडक्शन यूनिट में कर्मचारी इंटरमीडिएट केमिकल को ट्रांसफर कर रहे थे। इसी दौरान केमिकल में अचानक आग लगने के बाद ब्लास्ट हो गया। कर्मचारियों के हाथ व चेहरे झुलसे हैं।

Blast In Malwa Oxyzen Plant in Ratlam

30 प्रतिशत तक झुलसे कर्मचारी

पुलिस भी घायलों के बयान लेने जिला अस्पताल पहुंची। घायलों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंच गए थे। सभी कर्मचारी 30 प्रतिशत तक झुलसे हैं।

ये चार लोग झुलसे

मुकेश (30) पुत्र रमेश कछावा निवासी टैगोर कॉलोनी, सुपडु (40) पुत्र पोपट निवासी नयागांव, कालूराम (50) पुत्र रामकिशोर कैथवास निवासी अंबिका नगर और सचिन (35) पुत्र शंकर लाल निवासी डोसीगांव झुलसे हैं।

दूसरी तरफ, प्लांट के एचआर अधिकारी रोहित दवे ने बताया कि अलसुबह 3 बजकर 50 मिनट पर मटेरियल की रिचार्जिंग हो रही थी। इस दौरान कर्मचारियों को मटेरियल का पावडर लग गया था।

डायरेक्टर बोले- मटेरियर चार्ज के दौरान हादसा

मालवा ऑक्सीजन कंपनी के डायरेक्टर संजय व्यास का कहना है कि ब्लास्ट नहीं हुआ है। प्लांट नंबर 7 में पाउडर फिल्टर मशीन में रॉ मटेरियल चार्ज किया जा रहा था। इस प्रोसेस के दौरान मशीन ज्यादा गर्म हो गई। जैसे ही, कर्मचारियों ने बेंजो फिनॉन (इंटरमीडिएट) केमिकल मशीन में डाला, तो यह उड़कर उनके चेहरे पर आ गया।

चूक कहां रही है, इसकी जांच की जाएगी। इधर, कर्मचारियों के परिजन ने इंदौर रेफर करने से मना कर दिया, इसलिए डॉक्टरों से बात करके प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

कंपनी में फार्मा कंपनियों के केमिकल के रूप में रॉ मटेरियल बनाया जाता है, जिसे कंपनियों को सप्लाई किया जाता है।

Blast In Malwa Oxyzen Plant in Ratlam

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *