Sunday, June 8, 2025
MPPolitics

BJP सांसद बोले- 50-50 प्रतिशत वालों की भाजपा में जगह नहीं, विवेक बंटी साहू ने कहा- सत्ता देख सब आना चाहते हैं, पहले क्यों नहीं आए 

BJP MP said - 50-50 percent people have no place in BJP, Vivek Bunty Sahu said - everyone wants to come after seeing power, why didn't they come earlier, Kalluram News, Today Updates, Politics, MP BJP, Chhindwara
सौंसर में सांसद विवेक बंटी साहू ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा से भाजपा सांसद विवेक बंटी साहू ने छिंदवाड़ा में कहा कि दिल्ली में भी हमारी सरकार बन गई है। सत्ता को देख लोग चिट्‌ठी लिखवा रहे हैं। ऐसे लोगों को लेकर मेरा विरोध है। हमें ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है। पार्टी में सिर्फ 100 परसेंट भाजपाई की चलेगी।

विवेक बंटी साहू रविवार को सौंसर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे थे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया।

BJP MP said – 50-50 percent people have no place in BJP

कहा- अब भाजपा में आने चिट्‌ठी लिखवा रहे

साहू ने कहा कि विधानसभा, लोकसभा चुनाव से पहले जो लोग भाजपा में आए। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। उनके मान सम्मान की जिम्मेदारी हमारी और पार्टी की है, लेकिन अब हम जीत गए। दिल्ली में सरकार बन गई। दिख रहा है कि सब कुछ खत्म हो गया है। सत्ता को देख लोग पार्टी में आना चाह रहे हैं। अब चिट्‌टी-चिट्‌ठी चल रही है। चिट्‌ठी लिखवाने का काम कर रहे हैं। आखिर, पहले क्यों नहीं आए? ऐसे लोगों से मेरा विरोध है, जो सिर्फ सत्ता के कारण आना चाह रहे हैं।

अब सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं की चलेगी। हमारे छोटे कार्यकर्ताओं ने लंबा संघर्ष किया है। अब सिर्फ भाजपा कार्यकर्ताओं की चलना चाहिए। हमें ऐसे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है। जो रहते तो हमारे साथ हैं, लेकिन पार्टनरशिप कांग्रेस के साथ है। ये 50 प्रतिशत की पार्टनरशिप नहीं चलने वाली। जिसे रहना है, तो 100 प्रतिशत भाजपा में रहे। 50 परसेंट रहना है, तो कांग्रेस में जाएं।’

BJP MP said – 50-50 percent people have no place in BJP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *