Sunday, July 27, 2025
MPCRIME

BJP विधायक की कार पर पत्थर से हमला, सागर में शादी से लौट रहे थे वीरेंद्र लोधी

BJP MLA's car attacked with stones, Virendra Lodhi was returning from a wedding in Sagar, Kalluram News, Sagar, BJP MLA, Virendra Lodhi
सागर विधायक वीरेंद्र लोधी की कार पर हमला हुआ है।

सागर। सागर में भाजपा विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी की कार पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। कार के आगे का कांच फूट गया है। विधायक शादियों में शामिल होकर लौट रहे थे। हमला करई गांव में सिलोट नदी के घाट के पास किया गया। घटना शनिवार रात 9 बजे बरायठा थाना इलाके की है। विधायक ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  

विधायक वीरेंद्र सिंह लोधी ने बताया कि वे शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शादियों में शामिल होने गए थे। बगरोई, रिछाई, शाहगढ़ की शादियों में शामिल होकर बंडा लौट रहे थे। इसी दौरान सिलोट नदी के घाट पर किसी ने चलती गाड़ी पर पत्थर मारा। फ्रंट सीट पर जहां विधायक बैठे थे, पत्थर उसी साइड लगा। कांच के टुकड़े उनके ऊपर गिरे। हालांकि, उनकी चोट नहीं लगी है।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

बरायठा थाना प्रभारी मकसूद अली ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि बंडा विधायक लोधी की गाड़ी पर हमला होना बड़ी घटना है। विधायक से बात हुई है। वे सुरक्षित हैं। मामले में प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर घटना की उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *