Sunday, June 8, 2025
MPNation

भोपाल में BJP नेता की हथेली काटने वालों के घर गिराए, 5 आरोपियों के 3 मकानों पर चलाया बुलडोजर; नए CM का पहला एक्शन

भोपाल। भोपाल में BJP नेता की हथेली काटने वाले 5 आरोपियों के 3 घर गुरुवार को बुलडोजर चलाकर गिरा दिए गए। डॉ. मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद ये पहला एक्शन है।

आरोपियों ने 5 दिसंबर को तलवार मारकर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ अरेरा मंडल के महामंत्री देवेंद्र सिंह ठाकुर की हथेली काट दी थी। हमले के 9वें दिन आरोपियों पर कार्रवाई हुई।

जनता कॉलोनी में रहने वाले आरोपी फारुख राइन उर्फ मिन्नी, असलम, समीर उर्फ बिल्लू, शाहरुख और बिलाल ने साईं बोर्ड के पास देवेंद्र सिंह पर हमला किया था। कोलार SDM आशुतोष गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंची नगर निगम की टीम ने इन आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चलाया।

अतिक्रमण अधिकारी प्रतीक गर्ग और हबीबगंज थाना प्रभारी मनीष राज सिंह भदौरिया ने बताया कि मकानों के अवैध हिस्से और अतिक्रमण को गिराया गया है। निगम के 25 से अधिक कर्मचारियों ने मकान तोड़ने की कार्रवाई की है। डेढ़ घंटे में अतिक्रमण को हटाया गया। बिल्डिंग परमिशन समेत अन्य अनुमतियां नहीं थी।

BJP leader's palm cutter's house demolished in Bhopal, bulldozer used on 3 houses of 5 accused; First action of the new CM, bhopal, news CM actin, mohan yadav, encroachment demolished, kalluram news
कार्रवाई के बाद मलबा पड़ा रह गया।

सभी आरोपी गिरफ्तार, NSA लगाया
देवेंद्र सिंह ठाकुर पर हमले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 8 दिसंबर को भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने इनमें से एक आरोपी फारुख राइन उर्फ बिन्नी पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) लगाया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी फारुख पर मारपीट के 14 केस दर्ज हैं। वह हबीबगंज थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल है। हमला करने वाले पांचों आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *