Friday, October 31, 2025
MPCRIME

कटनी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, अस्पताल के सामने गुस्साए परिजन ने किया प्रदर्शन, आरोपी फरार 

BJP leader shot dead in Katni
सीसीटीवी में बाइक सवार गोली मारने के बाद भागते दिख रहे हैं। इनसेट में भाजपा नेता नीलेश रजक।

कटनी। कटनी में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार दो बदमाशों ने सीने पर  फायरिंग कर दी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नीलेश रजक उर्फ नीलू रजक के रूप में हुई है। वह भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष के पद पर थे। वारदात कैमोर में सुबह करीब 11 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के पास हुई। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष​​​​​​ नीलेश रजक मंगलवार को बाइक से बाजार जा रहे थे, तभी बाइक पर आए दो नकाबपोश हमलावरों ने अचानक गोली चला दी। गोली लगते ही नीलेश सड़क पर गिर कर लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, इस दौरान हमलावर फरार हो गए।

BJP leader shot dead in Katni

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद कैमोर पुलिस मौके पर पहुंची और नीलेश को शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

BJP leader shot dead in Katni
घटना के बाद परिजन ने अस्पताल के सामने हंगामा कर दिया।

CCTV फुटेज में वारदात रिकॉर्ड 

पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में दोनों हमलावर बाइक से आकर भाजपा नेता को गाेली मारते दिखाई दे रहे हैं।

एसडीओपी वीरेंद्र बारवे ने बताया कि हत्या की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग स्थानों पर टीम रवाना कर दी गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

BJP leader shot dead in Katni

18 साल से भाजपा से जुड़े थे नीलेश

जानकारी के अनुसार, नीलेश रजक पिछले 18 साल से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े थे। वर्ष 2023-24 में उन्हें पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया था। इसके साथ ही, उन्हें बूथ अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। नीलेश रजक विजयराघवगढ़ विधानसभा के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री संजय सत्येंद्र पाठक के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

BJP leader shot dead in Katni

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *