भाजपा नेता ने कहा- नौकरी के नाम पर 5 लाख ठगने का आराेप झूठा, पुलिस को सौंपा ज्ञापन

जबलपुर। जबलपुर के गोरा बाजार थाने में गुरुवार को भाजपा नेता प्रमोद बेन ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन पर लगे धोखाधड़ी के आरोप को निराधार बताकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
भाजपा नेता प्रमोद बेन ने बताया कि कैंट क्वार्टर में रहने वाली महिला गीता बाई ने उन पर नौकरी के नाम पर 5 लाख रुपए ठगने का आरोप लगाया है। प्रमोद बैन के मुताबिक गीताबाई द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं। उन्होंने बताया कि महिला उनकी बुआ के लड़के रमेश बेन के साथ पिछले 10 साल से रिलेशनशिप में थी। रमेश कैंट ऑफिस में नौकरी करते थे। पिछले दिनाें उनका देहांत हो गया।
गीता बाई ने सभी सामान अपने पास रख लिया। बुआ ने इसका विरोध किया, तो महिला ने उनके साथ अभद्रता की। प्रमोद बेन ने बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम भी करता है। देहांत से पहले उनके भाई ने जमीन खरीदने की बात कही थी। इसे लेकर गीताबाई ने उनके ऊपर 5 लाख रुपए लेने का आरोप लगा दिया।