Sunday, June 8, 2025
MPNationPolitics

बीजेपी नेता प्रभात झा का निधन, दिल्ली के मेदांता अस्पताल में ली आखिरी सांस; बिहार के पैतृक गांव में अंतिम संस्कार

BJP leader Prabhat Jha passes away, breathed his last in Medanta Hospital, Delhi, Prabhat Jha, Kalluram News, Today Updates, MP News, Politics
प्रभात झा 2008 से 2020 तक राज्यसभा सांसद रहे।

भोपाल। भाजपा के सीनियर लीडर और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के मेदांता अस्पताल में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे अंतिम सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। वे 67 साल के थे। उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, सीएम डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि व्यक्त की है। अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर 12 बजे बिहार के सीतामणी जिले के कोरियाही गांव में होगा।

BJP leader Prabhat Jha passes away

करीब 26 दिन पहले उन्हें भोपाल के एक निजी अस्पताल से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया था। वे 2008 से लेकर 2020 तक राज्यसभा सांसद भी रहे। इसके अलावा वे मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष भी रहे।

पत्रकारिता के बाद राजनीतिक शुरुआत

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। उनकी प्रारंभिक ग्वालियर में ही हुई।

BJP leader Prabhat Jha passes away

प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी किया।

प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। एक का नाम तुष्मुल झा औ दूसरे बेटे अयत्न हैं।

वे लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र ‘कमल संदेश’ के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखीं।

BJP leader Prabhat Jha passes away

पीएम मोदी ने किया शोक व्यक्त

https://x.com/narendramodi/status/1816719933297799532?t=kJ2-O_M3jtYp3TyOoC6uNg&s=08

कांग्रेस नेता और पीसीसी चीफ के मीडिया एडवाइजर केके मिश्रा ने प्रभात झा के निधन पर लिखा- भाजपा के वरिष्ठ नेता,पत्रकार,विचारक,पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य रहे मान.प्रभात झा जी के निधन का समाचार प्रादेशिक राजनीति के क्षितिज पर एक वैचारिक सितारे के अस्त होने के समान है, उन्होंने अपनी पार्टी में एक मुखर,बहादुर और नेता संघर्षशील नेता के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

एक बड़े भाई के रूप में मुझसे भी उन्होंने वर्षों तक पारिवारिक रिश्ते निभाये, आशीर्वाद प्रदान किया।

उन्हें शत-शत नमन,हार्दिक श्रद्धांजलि, ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करे …

https://x.com/HitanandSharma/status/1816675310894821796

प्रभात झा का पॉलिटिकल करियर

  • मीडिया प्रभारी एवं प्रवक्ता मध्य प्रदेश भाजपा, 1993 से 2002
  • अखिल भारतीय प्रभारी, साहित्य एवं प्रकाशन, भाजपा- 2003 से 2005
  • भाजपा की पत्रिका कमल संदेश के संपादक 2005
  •  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव 2007
  • राज्यसभा सदस्य के निर्वाचित अप्रैल 2008
  • अतिरिक्त सचिव, भाजपा संसदीय दल कार्यालय
  •  मई 2008 में ग्रामीण विकास संबंधी स्थायी समिति के सदस्य, अगस्त 2009 से संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति के सदस्य
  • मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष- 8 मई 2010 से 15 दिसंबर 2012 तक
  • भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 2015 में
  • 2008 में पहली और 2014 में दूसरी बार राज्यसभा के लिए चुने गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *