Saturday, June 7, 2025
MPNationPolitics

MP में पहली बार भाजपा क्लीन स्वीप, इंदौर में लालवानी की देश में सबसे बड़ी 11 लाख वोट से जीत; कांग्रेस के सभी दिग्गज हारे

BJP clean sweep for the first time in MP, Lalwani wins in Indore by a record 11 lakh votes; All Congress stalwarts lost, MP MP Election Result Counting 2024 LIVE Update; Bhopal Indore Balaghat Chhindwara | Jabalpur Gwalior Vidisha Lok Sabha Chunav Parinam BJP SP Congress Winner Candidate List, Kalluram News
विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा के शिवराज सिंह चौहान ने 8 लाख से ज्यादा मतों से जीत दर्ज की है।

भोपाल। लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा ने पहली बार मध्यप्रदेश में क्लीन स्वीप किया है। बीजेपी ने सभी 29 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के सभी दिग्गज धराशायी हो गए।

इंदौर में बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्हें रिकॉर्ड 11 लाख 75 हजार 92 वोट हासिल किए हैं। यह उनकी देश में सबसे बड़ी जीत है। विदिशा से बीजेपी प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान 8 लाख 21 हजार 408 वोटों से जीते हैं। शिवराज सिंह की देश में तीसरी सबसे बड़े जीत है।

गुना सीट से सिंधिया की 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीत हुई है। वहीं, भोपाल में भी बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा भी 5 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं। खजुराहो में बीजेपी प्रत्याशी वीडी शर्मा ने 5 लाख 41 हजार 229 मतों से जीत हासिल की है। बड़ी बात ये भी है कि ज्यादातर प्रत्याशी 4 लाख से ज्यादा वोटों से जीते हैं।

BJP clean sweep for the first time in MP, Lalwani wins in Indore by a record 11 lakh votes; All Congress stalwarts lost, MP MP Election Result Counting 2024 LIVE Update; Bhopal Indore Balaghat Chhindwara | Jabalpur Gwalior Vidisha Lok Sabha Chunav Parinam BJP SP Congress Winner Candidate List, Kalluram News
भोपाल में भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा भी 4 लाख से ज्यादा मतों से जीते हैं।

कांग्रेस के सभी दिग्गज हारे

राजगढ़ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 1 लाख 40 हजार से ज्यादा वोटों से हार गए। वहीं, छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां बीजेपी के विवेक बंटी साहू 1 लाख 13 हजार 618 वोटों से जीत गए। रतलाम सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया भी हार गए हैं।

BJP clean sweep for the first time in MP

तीनों केंद्रीय मंत्री जीते

  • गुना से बीजेपी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 5 लाख 40 हजार 929 वोट से जीते हैं।
  • टीकमगढ़ में बीजेपी प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार खटीक की 4 लाख 3 हजार 312 वोटों से जीत हुई है।
  • मंडला सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते 1 लाख 3 हजार 846 वोटों से जीते हैं।

इंदौर से शंकर लालवानी की सबसे बड़ी जीत

इंदौर से बीजेपी प्रत्याशी शंकर लालवानी की देश में सबसे बड़ी जीत हुई है। उन्होंने बस प्रत्याशी को 11 लाख 75 हजार 92 वोटों से हराया है। शंकर लालवानी को 12 लाख 26 हजार 751 वोट मिले हैं। बसपा प्रत्याशी को 51659 वोट मिले है। इंदौर सीट पर नोटा को 2 लाख 18 हजार 674 वोट मिले हैं।

देश में दूसरे नंबर पर असम से कांग्रेस प्रत्याशी रकीबुल हुसैन रहे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 10 लाख 12 हजार 476 वोटों से हराया है।

BJP clean sweep for the first time in MP, Lalwani wins in Indore by a record 11 lakh votes; All Congress stalwarts lost, MP MP Election Result Counting 2024 LIVE Update; Bhopal Indore Balaghat Chhindwara | Jabalpur Gwalior Vidisha Lok Sabha Chunav Parinam BJP SP Congress Winner Candidate List, Kalluram News
छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने नकुलनाथ को हराया है।

BJP clean sweep for the first time in MP

किस पार्टी का कितने वोट प्रतिशत

बीजेपी – 59.27%

कांग्रेस – 32.44%

बसपा – 3.28%

नोटा – 1.41%

अन्य – 3.59%

ये हैं आपके नए सांसद

लाेकसभा सीटभाजपा प्रत्याशी जीतेकांग्रेस (हारे)जीत का अंतर
बालाघाटडॉ. भारती पारधीसम्राट सरस्वार174512
बैतूलदुर्गादास उईकेरामू टेकाम379761
भिंडसंध्या रायफूल सिंह बरैया63293
भोपालआलोक शर्माअरुण श्रीवास्तव501499
छिंदवाड़ाविवेक बंटी साहूनकुलनाथ113618
दमोहराहुल सिंह लोधीतरबर सिंह लोधी406426
देवासमहेंद्र सिंह सोलंकीराजेंद्र राधाकिशन मालवीय425225
धारसावित्री ठाकुरराधेश्याम मुवेल218665
गुनाज्योतिरादित्य सिंधियाराव यादवेंद्र सिंह540929
ग्वालियरभारत सिंह कुशवाहप्रवीण पाठक69705
होशंगाबादचौधरी दर्शन सिंहसंजय शर्मा431696
इंदौरशंकर लालवानीसंजय सोलंकी (बसपा)1175092
जबलपुरआशीष दुबेदिनेश यादव486674
खजुराहोवीडी शर्माकमलेश कुमार (बसपा) 

541229

खंडवाज्ञानेश्वर पाटिल(जीते)नरेन्द्र पटेल(हारे)269648
खरगोनगजेन्द्र सिंह(जीते)पोरलाल खरते(हारे)135018
मंडलाफग्गन सिंह कुलस्ते(जीते)ओमकार सिंह मरकाम(हारे)103846
 

मंदसौर

 

सुधीर गुप्ता )

दिलीप सिंह गुर्जर500655
मुरैनाशिवमंगल सिंह तोमरसत्यपाल सिंह सिकरवार52530
राजगढ़रोडमल नागरदिग्विजय सिंह145537
रतलामअनिता नागर सिंह चौहानकांतिलाल भूरिया207232
रीवाजर्नादन मिश्रानीलम अभय मिश्रा193374
सागरलता वानखेडे़गुड्‌डू राजा बुंदेला471222
सतनागणेश सिंहसिद्धार्थ कुशवाहा84949
शहडोलहिमाद्री सिंहफुन्देलाल सिंह मार्को397340
सीधीडॉ. राजेश मिश्राकमलेश्वर पटेल206328
टीकमगढ़डॉ. वीरेन्द्र कुमारपंकज अहिरवार403312
उज्जैनअनिल फिरोजियामहेश परमार375860
विदिशा 

शिवराज सिंह चौहान

प्रतापभानु शर्मा 

821408

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *