Thursday, March 19, 2026
MPPolitics

‘छिंदवाड़ा में क्यों नहीं लगाए उद्योग?’ भाजपा कैंडिडेट बंटी गांधी प्रतिमा के सामने कमलनाथ से पूछेंगे 43 सवाल

छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू नायाब तरीके से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल के 43 सवाल पूछे हैं। बंटी रोजाना गांधी प्रतिमा के सामने जाकर एक सवाल करेंगे।

आज यानी शुक्रवार सुबह उन्होंने फव्वारा चौक स्थित गांधी प्रतिमा के पास जाकर तख्ती लगाई। पहले बंटी साहू ने प्रतिमा के सामने बैठकर ध्यान किया।

उसके बाद हाथ में पोस्टर लेकर कमलनाथ से सवाल किया कि 43 सालों में उन्होंने छिंदवाड़ा में कोई उद्योग स्थापित क्यों नहीं कराया, जबकि वे कांग्रेस सरकार के दौरान केंद्र में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री रह चुके हैं। बंटी साहू गांधी प्रतिमा के सामने हाथ में पोस्टर लेकर काफी देर तक खड़े भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *