Sunday, July 27, 2025
MP

उज्जैन में CM के आने से पहले BJP नेता-पुलिस में झूमाझटकी, डोम में एंट्री को लेकर हुआ विवाद

उज्जैन। उज्जैन में शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने से पहले हंगामा हो गया। डोम में एंट्री को लेकर पुलिस और BJP मंडल अध्यक्ष परेश कुलकर्णी के बीच झूमाझटकी हो गई।  भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। मंत्री मोहन यादव ने मामला शांत कराया। सीएम

यहां रोजगार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले हैं। कार्यक्रम में CM 2300 करोड़ रुपए से अधिक का ऋण वितरण करेंगे। 1708 MSME इकाइयों और 10 से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाइयों का लोकार्पण करेंगे।

554 करोड़ 89 लाख के 9 नवीन विकास कार्यों का भूमि पूजन

  • श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति का भक्‍त निवास। लागत- 500 करोड़ रुपए।
  • श्री महाकालेश्‍वर मंदिर प्रबंध समिति का फैसिलिटी सेंटर। लागत- 17 करोड रुपए।
  • नीमनवासा गांव में 1.33 हेक्टेयर में प्‍लास्टिक क्‍लस्‍टर SPV मेसर्स जाहन्‍वी। लागत- 6.5 करोड़ रु.।
  • इंडस्ट्रियल क्‍लस्‍टर एसोसिएशन। लागत- 1.5 करोड़ रुपए।
  • नीमनवासा में मेसर्स SOL इंजीनियरिंग, प्‍लास्टिक क्‍लस्‍टर। लागत- 2.0 करोड़ रुपए।
  • नीमनवासा गांव में मेसर्स श्री बालाजी इंडस्ट्रीज यूनिट-2, प्‍लास्टिक क्‍लस्‍टर। लागत- 1.75 करोड़ रु.।
  • नीमनवासा में मेसर्स विभोर इंडस्ट्रीज, प्‍लास्टिक क्‍लस्‍टर। लागत- 1.57 करोड़ रु.।
  • नीमनवासा में मेसर्स जाह्नवी कंटेनर्स, प्‍लास्टिक क्‍लस्‍टर। लागत- 2.5 करोड़ रु.।
  • औद्योगिक क्षेत्र फर्नाखेडी तहसील खाचरौद में 58 इकाइयों का भूमिपूजन। लागत- 22.07 करोड़ रु.।

इन कार्यों का लोकार्पण

  • जिले में 159 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित 7 विकास कार्यों का लोकार्पण।
  • उज्‍जैन स्‍मार्ट सिटी द्वारा मेघदूत पार्किंग का लोकार्पण। लागत- 11 करोड़ 9 लाख रु.।
  • महाराजा विक्रमादित्‍य शोधपीठ कार्यालय भवन के लिए आवंटित बिड़ला भवन का नवीनीकरण एवं विस्‍तारीकरण। लागत – 4 करोड़ रु.।
  • संभागीय आईटीआई निर्माण एवं नवीनीकरण। लागत- 31 करोड़ 49 लाख रु.।
  • औद्योगिक क्षेत्र नागझिरी, देवास रोड उज्जैन में सीमेंट कांक्रीट सड़क, आरसीसी, सतही नाली निर्माण कार्य। लागत- 8.07 करोड़ रु.।
  • मेसर्स सीपी पेंन्ट्स विक्रम उद्योगपूरी। लागत- 10.03 करोड़ रु.।
  • मेसर्स श्री पैकर्स (एमपी) प्रा.लि. यूनिट -3। लागत- 50.46 करोड़ रु.।
  • मेसर्स अरिबा फूडस प्रा.लि. सांवेर रोड। लागत- 44.85 करोड़ रु.।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *