Sunday, February 22, 2026
MPAMAZING

बार्बर ने  32 कैंचियों से एकसाथ हेयरकट, बनाया 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड; चीन का वीडियो देखकर मिली प्रेरणा 

Barber uses 32 scissors to cut hair simultaneously In Ujjain
आदित्य देवड़ा की क्रिएशन वर्ल्ड नाम से दुकान भी है।

उज्जैन। उज्जैन के शख्स ने एकसाथ 28 से 32 कैंचियों से हेयरकट कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उनका नाम इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।

आदित्य देवड़ा उज्जैन के अलखधाम नगर के रहने वाले हैं। वहां क्रिएशन वर्ल्ड नाम से सैलून चलाते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया से मल्टीपल कैंचियों से बाल काटने की तकनीक सीखी। पांच साल के अभ्यास के बाद रिकॉर्ड बनाया।

आदित्य ने बताया कि सोशल मीडिया पर चीन के हेयर स्टाइलिस्ट का वीडियो देखा था, जो एक साथ कई कैंचियों से हेयरकट कर रहा था। इससे प्रेरित होकर उन्होंने भी इस तकनीक को सीखने का फैसला लिया। लगातार अभ्यास और प्रयोग के बाद महारत हासिल कर ली।

Barber uses 32 scissors to cut hair simultaneously In Ujjain

Barber uses 32 scissors to cut hair simultaneously In Ujjain
उज्जैन में ये सैलून चलाते हैं आदित्य।

2022 से चल रहा रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला

सोशल मीडिया पर मिले चैलेंज के बाद आदित्य ने 28 कैंचियों से हेयरकट कर रिकॉर्ड बनाया। साल 2022 में इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज हुआ। 2024 में उन्होंने 30 और फिर 32 कैंचियों से हेयरकट कर नया रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद लंदन की वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम शामिल हुआ।

कजाखस्तान में आयोजित एशियाई ग्लोबल चैंपियनशिप 2024 में आदित्य ने तीसरा स्थान मिला। 2025 में लंदन में आयोजित वर्ल्ड कप में उन्होंने 150 देशों के प्रतिभागियों के बीच भाग लिया।

Barber uses 32 scissors to cut hair simultaneously In Ujjain

पहले 15 से 20 मिनट लगते थे, अब 4 से 5 मिनट

आदित्य बताते हैं कि पहले एक कैंची से हेयरकट करने में 15 से 20 मिनट लगते थे, 70 रुपए लगते थे। अब वह 32 कैंचियों से 4 से 5 मिनट में हेयरकट कर रहे हैं। 450 रुपए तक चार्ज कर रहे हैं। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार सहित कई राज्यों से लोग हेयरकट कराने आ रहे हैं।

Barber uses 32 scissors to cut hair simultaneously In Ujjain

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *