Sunday, July 27, 2025
MPPolitics

 CM  शिवराज का ऐलान- ट्रैक्टर वाले परिवारों की महिलाओं को भी मिलेंगे एक-एक हजार, 70 लाख किसानों के खातों में 1400 करोड़ ट्रांसफर

राजगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि जिन परिवारों में ट्रैक्टर है, ऐसे परिवारों की महिलाओं को भी एक-एक हजार रुपए दिए जाएंगे। इन महिलाओं को भी लाडली बहना में शामिल कर योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके तहत इन्हें तीन हजार रुपए तक मिलेंगे।

सीएम मंगलवार को राजगढ़ में आयोजित किसान कल्याण महाकुंभ में में शामिल होने गए थे। इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहनपुरा और कुण्डालिया सिंचाई परियोजना के प्रथम चरण का लोकार्पण किया। इस मौके पर किसान कल्याण योजना के तहत सिंगल क्लिक से 70 लाख किसानों के खाते में 1400 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के 2900 करोड़ दिए

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के दावों का भी भुगतान किया गया। इसमें 49 हजार किसानों के खाते में 2900 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए। सीएम ने कहा कि कमलनाथ के कर्ज माफी के वादे पर विश्वास करके किसानों ने ब्याज नहीं भरा। उस ब्याज की गठरी 2200 करोड़ हो गई। आज हम वह गठरी उतार रहे हैं।

इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोपहर करीब एक बजे भोपाल पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। यहां से दोनों नेता हेलिकॉप्टर से राजगढ़ निकले। राजगढ़ पहुंचने के बाद राजनाथ और शिवराज खुले वाहन में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।

राजगढ़ में CM ने कहा कि योजना का पैसा खाते में नहीं आया, तो बाकी बहनों के खातों में भी पैसा कल सुबह तक आ जाएगा। हम कमलनाथ थोड़े ही हैं।’ उन्होंने कहा – प्रधानमंत्री जी 6 हजार रुपए तो किसानों को दे ही रहे हैं, अब मामा भी 6 हजार रुपए देगा।

रक्षा मंत्री बोले- MP में BJP को इस बार पहले से अधिक सीटें मिलेंगी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- कांग्रेस ने वादे किए, लेकिन पूरा नहीं किया। हमारी पार्टी ने जो भी वादे किए, एक-एक को पूरा करने का काम किया। नेताओं की कथनी और करनी में अंतर होने के कारण भारत की राजनीति में विश्वास का संकट पैदा हुआ है। मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इस संकट को चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में इस बार BJP को पहले से अधिक सीटें मिलेंगी।

प्रियंका पर तंज- कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए

रक्षा मंत्री ने कहा- हम समाज बनाने के लिए..देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। अब कुछ लोग मौसमी हिंदू बन गए हैं। नर्मदा जी की आरती करते हैं। पहले नर्मदा जी याद क्यों नहीं आईं? अब हनुमान जी का गदा लेकर मीटिंग कर रहे हैं। पहले राम और हनुमान का नाम लेकर लगता था कि इन पर पहाड़ टूट पड़ा है। हमने रामलला की भूमि पर मंदिर बनाने का संकल्प लिया, तब कांग्रेस की भूमिका क्या थी? हमने जो कहा था.. समय जरूर लगा है, लेकिन अब राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया। 22 जनवरी को रामलला वहां पर स्थापित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *