Monday, July 28, 2025
MP

छिंदवाड़ा में गाय गौहत्या के बाद भीड़ ने तोड़ा आरोपी का मकान, एक गिरफ्तार

After cow slaughter in Chhindwara, mob broke the house of the accused, one arrested, kalluram news, chhindwara, slaughter house
लोगों ने आरोपी का मकान तोड़ दिया।

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा में चौरई के ग्राम लव्हानगुढ़ी में गौहत्या के बाद बवाल हो गया। हिंदू संगठनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से गोमांस जब्त किया गया है। अन्य आरोपी भाग गए। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों ने आरोपी के खिलाफ रासुका लगाने की मांग की। घटना रविवार सुबह की है।

 अवैध रूप से मकान बनाकर रह रहा था आरोपी

आरोपी शमीम खान मूलत: सिवनी जिले का रहने वाला है। वह पहले खैरी में रहता था। पिछले कई दिनों यहां अवैध रूप से कच्चा मकान बनाकर रह रहा था। ग्रामीणों की मानें तो अक्सर यहां संदिग्ध गतिविधियां चल रही थी। इसी मकान में गाय को काट दिया गया।

लोगों ने तोड़ दिया अवैध मकान

चौरई SDOP सौरभ तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों के हंगामे के बाद अफसर पहुंच गए। उससे पहले ही लोगों ने आरोपी का मकान तोड़ दिया। एसडीएम प्रभात मिश्रा का कहना है कि उन्होंने नायाब तहसीलदार को आदेशित किया था कि वह जाकर आरोपी के मकान की जांच करे, लेकिन उनके पहुंचने से ही पहले आरोपी का मकान टूट चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *