Wednesday, June 4, 2025
MP

उज्जैन में दुर्लभ कश्यप की हत्या के आरोपी को गोली मारी, कोर्ट पेशी से लौटते समय किया हमला

उज्जैन। उज्जैन में दुर्लभ कश्यप की हत्या के आरोपी को गैंग के गुर्गों ने गोली मार दी। आरोपी कोर्ट में पेशी पर गया था। लौटते समय आरोपियों ने हमला किया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इससे पहले, गैंग के लोगों ने हमले की धमकी दी थी। आरोपियों ने दुर्लभ की हत्या का बदला लेना चाहते हैं। पुलिस ने मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

तीन साल पहले गैंगस्टर दुर्लभ कश्यप की हत्या कर दी गई थी। उसकी गैंग अभी भी एक्टिव है। दोनों ही गैंग के सदस्य एक-दूसरे को धमकाते रहते हैं। दुर्लभ कश्यप की हत्या के आरोपी शहनवाज व उसके साथियों पर कोर्ट पेशी से लौटते समय दुर्लभ गैंग के गुर्गों ने हमला कर दिया। शहनवाहज नीलगंगा थाना क्षेत्र के प्रकरण में साले रमीज व दोस्त के साथ कोर्ट में पेशी के लिए गया था।

दुर्लभ के साथियों ने कुछ दिन पहले ही उसे धमकी दी कि बदला लेंगे। पेशी से घर जाते समय दुर्लभ की गैंग के एक दर्जन बदमाश पीछे लग गए। नानाखेड़ा क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास उनकी कार पर फायरिंग कर दी। शहनवाज व उसके साथी कार से उतरकर थाने पर पहुंचकर जान बचाई।

एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पराशर ने बताया कि पुलिस ने शहनवाज की रिपोर्ट पर दुर्लभ गैंग के रोशन शर्मा, शानू बना, अभिषेक शर्मा, बाबू टायर, पीयू बाॅक्सर, अभिषेक वाल्मीकि, सूर्या उर्फ यश सोदे, साजन परमार, शुभम महावर, सचिन वर्मा, नीलू संगत के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में केस दर्ज किया है। पुलिस ने कुछ को हिरासत में भी ले लिया।

सोशल मीडिया पर एक दूसरे को धमकी 

बता दें कि दुर्लभ गैंग से जुड़े डोरेमन ने साल 2021 में खाक चौक मार्ग पर शहनवाज के साथी सलमाल को दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारे थे। इसके बाद साल 2022 में भी दुर्लभ गैंग का जांसापुरा के लड़कों से चामुंडा माता मंदिर के समीप विवाद हुआ था। इसके बाद साल 2023 में ये चौथी घटना है। हैलावाड़ी के लड़कों ने केसीसी नाम से सोशल साइट पर ग्रुप बनाया हुआ है। दोनों पक्षों में आए दिन ऑनलाइन धमकियां दी जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *