Friday, January 30, 2026
CG

छत्तीसगढ़ में BEO के यहां ACB ने मारा छापा, आय से अधिक संपत्ति की मिली थी शिकायत

बस्तर। छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के दरभा में पदस्थ BEO राजेश उपाध्याय के घर गुरुवार सुबह एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB ) ने छापा मारा है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर एसीबी की टीम उनके घर पहुंची है। सुबह से ही छापामार की कार्रवाई चल रही है। ACB की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। घर के बाहर फोर्स को तैनात किया गया है।

ACB (एंटी करप्शन ब्यूरो) के प्रभारी SP युलेंडन यॉर्क ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी। इसी के आधार पर BEO (ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर) के धरमपुरा मार्ग पर स्थित घर में रेड की कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई पूरी होने के बाद ही जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *