Wednesday, September 25, 2024
MPCG

उज्जैन में होटल की छत से गिरा युवक, मौत; छत्तीसगढ़ से महाकाल दर्शन करने आया था 

उज्जैन। महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आए श्रद्धालु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह होटल की छत से गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया, जहां मृत घोषित कर दिया। युवक छत्तीसगढ़ का रहने वाला था। दोस्तों और परिजन के साथ यहां आया था। घटना शनिवार रात की है। पुलिस हादसे और सुसाइड, दोनों एंगल से जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के नवागढ़ के रहने वाले पुरुषोत्तम (25) पिता तुलसी परिजन के साथ उज्जैन आया था। युवक, उसके दोस्तों और परिजन को मिलाकर कुल 15 लोग शगुन होटल में ठहरे थे। शनिवार सुबह सभी उज्जैन पहुंचे थे। होटल की दूसरी मंजिल पर रूम नंबर 12, 13 और 30 में रुके थे।

पुरुषोत्तम के दोस्त और भाई रूपेश पाल ने बताया कि बाबा महाकाल के दर्शन करने आए थे। भोजन करके सभी दोस्त होटल की छत पर घूम रहे थे। अचानक पुरुषोत्तम नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

31 जुलाई को लौटने वाले थे

युवक के साथ आए लोगों ने बताया कि वे सभी तीन दिन का प्लान बनाकर आए थे। उज्जैन के अलग-अलग तीर्थ स्थल घूमने का प्लान था। 31 जुलाई को वापस छत्तीसगढ़ लौटना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *