जबलपुर में महिला की पीट-पीटकर हत्या, दो गुटों में चले लाठी-डंडे; चार लोग गंभीर

A woman was beaten to death in Jabalpur
जबलपुर। जबलपुर में महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुरानी रंजिश में दो परिवार के लोगों ने एक–दूसरे पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में चवार से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को पाटन सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से सभी को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना मड पिपरिया गांव में गुरुवार देर रात की है।
एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते चलते दोनों पक्षों में विवाद हुआ है, जिसमें एक महिला की मौत हो गई है। सभी आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही, गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
A woman was beaten to death in Jabalpur
पहले भी हो चुका है झगड़ा
मड पिपरिया गांव में रहने वाले भागवत सिंह और गिरन सिंह के परिवारों के बीच पिछले 7 महीने से विवाद चल रहा था। इसे लेकर गिरन सिंह के बेटे भारत और भागवत सिंह के बेटे दशरथ सिंह के बीच पहले भी झगड़ा हो चुका है। गुरुवार रात भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।
प्रत्यक्षदर्शी दुर्गेश लोधी ने बताया कि गांव में लगुन समारोह था। इसमें गिरन सिंह का बेटा भारत, जीवन सिंह, कालू सिंह शामिल हुए थे। उसी दौरान भागवत सिंह का बेटा दशरथ सिंह आकर गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर बाद गांव का दुर्गेश उसे समझाने के लिए उसके घर गया, तभी भागवत सिंह के परिवार के दशरथ, अन्नू, रवि, दीपक, ब्रजेश और दिनेश ने उस पर हमला कर दिया।
A woman was beaten to death in Jabalpur
बचाने आई महिला की हत्या
भागवत सिंह के परिवार वाले जब दुर्गेश पर हमला कर रहे थे, उसे बचाने के लिए गिरन सिंह के परिवार के भारत, जीवन सिंह, कालू सिंह और प्रीति बाई मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस बीच, प्रीति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग जख्मी हुए हैं।
A woman was beaten to death in Jabalpur