Sunday, February 1, 2026
MPCRIME

भोपाल में 7 साल की बच्ची से बंधक बनाकर दुष्कर्म, पार्क में खेलते समय कार्टून दिखाने का लालच देकर ले गया

A 7-year-old girl was held hostage and raped in Bhopal
बजरंग दल के कार्यकर्ता रात में थाने पहुंचे।

भोपाल। भोपाल में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी पार्क में खेल रहे मासूम को कार्टून दिखाने का लालच देकर ले गया। घर पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद किसी को नहीं बताने की धमकी देकर छोड़ दिया। घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। घर पहुंचकर बच्ची ने अपनी मां को पूरी बात बता दी।

मां ने परिवार और पड़ोसियों को जानकारी दी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं को भी पता चला, तो मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने आरोपी को तलाश कर पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

A 7-year-old girl was held hostage and raped in Bhopal

कार्टून दिखाने के बहाने घर ले गया था

बजरंग दल के सोनू हिंदू ने बताया कि शुक्रवार शाम बच्ची अपने घर के बाहर पार्क में खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी नरेंद्र राजपूत बच्ची को कार्टून दिखाने के बहाने अपने घर ले गया। यहां उसके साथ गलत हरकत की। करीब एक घंटे बाद बच्ची को छोड़ा।

स्थानीय लोगों ने कार्यकर्ताओं को इस बारे में बताया। आरोपी को पुलिस को सौंपने के बाद भीड़ थाने पहुंच गई। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने आरोपी पर अपहरण, रेप और पॉक्सो के तहत केस दर्ज किया है।

A 7-year-old girl was held hostage and raped in Bhopal

आरोपी ने अश्लील फिल्में देखी

पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि अकेली बच्ची को देखकर नीयत खराब हुई थी। वारदात से पहले अश्लील फिल्में देखी थी। फिर नशे में धुत होकर मासूम से गलत काम किया। आरोपी पहले प्राइवेट जॉब करता था, फिलहाल बेरोजगार था। मेडिकल रिपोर्ट में भी दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

पुलिस ने शनिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया। पूछताछ में उसने जुर्म कबूल कर लिया है।

A 7-year-old girl was held hostage and raped in Bhopal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *