Sunday, July 27, 2025
CG

एयरपोर्ट के अंदर नहीं जाने देने पर मंत्री सिंहदेव समर्थकों का हंगामा, पुलिस से की बहस

दरिमा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री टीएस सिंहदेव शनिवार को सरगुजा के दरिमा एयरपोर्ट का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान टीएस समर्थक कांग्रेस नेताओं को एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोक दिया गया। इसके बाद समर्थकों ने हंगामा कर दिया। कांग्रेस नेताओं की पुलिस से बहस की गई। गाली-गलौज के हालात बन गए।

मुख्यमंत्री, मंत्री सिंहदेव के अलावा मंत्री अमरजीत भगत, कांग्रेस विधायक डॉ. प्रीतम राम समेत भी पहुंचे थे। अधिकारियों ने सभी का स्वागत किया। इनके अलावा, कांग्रेस के पदाधिकारी भी एयरपोर्ट पहुंचे थे, लेकिन कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता, श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद और कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने बाहर ही रोक लिया।

नेता बोले- हमने 15 साल संघर्ष किया

इसके बाद नेताओं ने विरोध जताया। कहा-हम लोग ने 15 साल संघर्ष किया। आप हम लोगों को ही अंदर जाने नहीं दे रहे। व्यवस्था समझ नहीं आती। उन्होंने कहा कि एक पार्षद को अंदर भेज दिया गया है, पर हमें अंदर जाने नहीं दिया जा रहा। इसे लेकर नेताओं और पुलि–प्रशासन के अफसरों के बीच जमकर बहस भी हुई। उसके बाद नेताओं को अंदर जाने दिया गया।

वहीं, सिंहदेव समर्थक नेताओं में अंदर नहीं जाने को लेकर नाराजगी थी। इसे लेकर कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गाली-गलौज तक कर डाली। ऐसे में सिंहदेव उन्हें गाली देने से मना करते देिखे।

मंत्री TS बोले- SP-कलेक्टर को मालूम होना चाहिए, कौन अंदर जाएगा, कौन नहीं

इसे लेकर सिंहदेव ने कहा- कलेक्टर व एसपी को परिपक्व होने की जरूरत है। उन्हें मालूम होना चाहिए कि किसे जाने देना चाहिए और किसे रोकना चाहिए। राज्य सरकार ने जो प्रोटोकॉल की सूची बना रखी है, उन्हें प्रशासन को प्रोटोकॉल में प्राथमिकता देनी चाहिए। अगर कैबिनेट दर्जा प्राप्त मंत्री नीचे बैठे हैं। मंच खाली है, तो यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। ऐसा नहीं होना चाहिए। यह किसी के साथ वालों की बात नहीं है। प्रोटोकॉल जो है, उसका पालन होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *