MP में डेढ़ करोड़ घरों पर फहराएगी भाजपा, वीडी शर्मा बोले- सेल्फी भी सोशल मीडिया पर डालें; 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भाजपा प्रदेश के डेढ़ करोड़ घरों पर तिरंगा फहराएगी। इसके लिए जिला स्तर पर समितियां भी बनाई जाएंगी। 11 अगस्त से तिरंगा यात्रा शुरू होगी। पंच से लेकर वार्ड स्तर पर जन प्रतिनिधियों से भी चर्चा की जाएगी।
भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे बैठक हुई। बैठक में बीजेपी के सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, और प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में 35 जिलों के जिला संयोजक शामिल हुए।
BJP will hoist flags on 1.5 crore houses in MP
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘प्रदेश में करीब डेढ़ करोड़ घर हैं। इन घरों में तिरंगा फहराने का काम भाजपा कार्यकर्ता करेंगे। हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला मंडल की अभियान समितियाें का गठन किया जाएगा। प्रदेश स्तर पर अभियान की जिम्मेदारी राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार को सौंपी गई है। वहीं, सदस्य केशव भदौरिया, मनीषा सिंह, आशुतोष तिवारी और वैभव पवार अभियान में शामिल हैं।
सभी स्तर पर होंगी बैठकें
- 7- 8 अगस्त को जिलों में बैठकें होंगी।
- 9-10 अगस्त को मंडलों की बैठकें होंगी।
- 1099 मंडल संयोजकों की नियुक्ति की जाएगी।
- 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकें होंगी।
- 64,523 बूथों तक तिरंगा पहुंचाएंगे।
BJP will hoist flags on 1.5 crore houses in MP
बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉक्टर महेंद्र सिंह मौजूद हैं।
सेल्फी भी अपलोड करना होगा
वीडी शर्मा ने कहा कि 7 अगस्त को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की जाएगी। 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ सेल्फी सोशल मीडिया पर भी अपलोड करें।
BJP will hoist flags on 1.5 crore houses in MP