गुना में 5 साल के बेटे ने बिस्तर पर पेशाब किया, सौतेली मां गरम पलटे से दागा, बोली- जितना रोएगा, उतना जलाऊंगी

गुना। गुना में एक महिला ने 5 साल के सौतेले बेटे को गरम पलटे (पराठा पलटने वाला चम्मच) से दाग दिया। बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने नींद में बिस्तर पर पेशाब कर दिया था। गुस्साई महिला ने बच्चे की कलाई, कूल्हे और प्राइवेट पार्ट पर दाग दिया। दादी की शिकायत पर पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मामला बुधवार को चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बरबटपुरा का है। रईसा बानो (44) ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे पोता तौफीक शाह के चीखने पर वह कमरे में पहुंचीं। देखा कि बहू रजिया बानो उसे यह कहते हुए गरम पलटे से दाग रही थी कि जितना रोएगा, उतना ज्यादा जलाऊंगी।
In Guna 5 year old son urinated on the bed
2021 में कोरोना से हो गई थी मां की मौत
रईसा ने बताया कि बेटा बिट्टू शाह परिवार के साथ घर के पास ही दूसरे मकान में रहता है। तौफीक पहली बहू का बेटा है। पहली बहू की 2021 में कोरोना से मौत हो गई थी। बेटे ने रजिया से दूसरी शादी कर ली। दोनों को एक बच्चा है। बुधवार सुबह बिट्टू पानी भरने चला गया। घर में दोनों बच्चे और रजिया थे, तभी तौफीक के चीखने की आवाज पर बेटा और मैं दौड़ते हुए पहुंचे।
हमने तौफीक को बचायया। उसे बीनागंज के सरकारी अस्पताल लेकर भागे। यहां डॉक्टर ने कहा- पहले थाने में बात कराओ, तब इलाज करेंगे। दीवान जी से बात कराई, तब डॉक्टर ने इलाज किया। अस्पताल से एक पर्चा मिला। इसे लेकर थाने पहुंचे और केस कराया।
डॉक्टर की रिपोर्ट का इंतजार
चाचौड़ा थाना प्रभारी TI मचल सिंह मंडलीय ने बताया कि जमानती धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। इसमें अगर आता है कि गंभीर चोट है, तो गैर जमानती धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
In Guna 5 year old son urinated on the bed