IAS नियाज खान बोले- बॉलीवुड सनातन मार्ग में बाधा, इसे बंद किया जाएगा; ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2 बुक में लिखा- देश में लोकतंत्र के बजाय धर्मतंत्र हो
भोपाल। अक्सर विवादों में रहने वाले आईएएस नियाज खान की एक और किताब लॉन्च हुई है। यह ब्राह्मण द ग्रेट पार्ट-2 है। इससे पहले, ‘ब्राह्मण द ग्रेट’ बुक भी विवादों में रही थी। किताब में सनातन धर्म और ब्राह्मणों की सर्वोच्च सत्ता की बात कही गई है। नियाज ने लिखा कि बॉलीवुड सनातन धर्म के विकास में बाधा है। इसे बंद कर ब्राह्मणों से कलाकारों का शुद्धिकरण कराया जाएगा। प्रेम मोहब्बत को अपराध घोषित किया जाएगा, क्योंकि समाज में दुराचार फैलता है।
नियाज खान ने किताब में ये भी लिखा है- देश में लोकतंत्र की जगह धर्मतंत्र होना चाहिए। गोमाता को सबसे ज्यादा महत्व मिले। अंग्रेजी लिबास के बजाय भारतीय लिबास लागू हो। छुआछूत और भ्रष्टाचार करने पर सख्त सजा मिलनी चाहिए।
‘ब्राह्मण द ग्रेट की सीरीज में ‘वार अगेंस्ट कलियुग’ नियाज खान का 10वां उपन्यास है। इसके नायक ब्राह्मण शुभेंद्र उर्फ जूनियर कौटिल्य भारत को ऐसा सनातन राष्ट्र बनाना चाहते हैं, जहां ब्राह्मण सनातनपति होगा। सनातन देश में ब्राह्मण केवल मजिस्ट्रेट, शिक्षा और पूजा पाठ का काम करेंगे और मार्गदर्शक होंगे। वे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट के सलाहकार भी होंगे। पार्लियामेंट कानून भी सनातनपति से सलाह लेकर बनाएगा।
IAS Niaz Khan said – Bollywood is an obstacle in Sanatan Marg
वार अंगेस्ट कलियुग के अंश
गाय सबसे पवित्र मानी जाएगी, धर्मतंत्र बनेगा
बुक में लिखा कि उपन्यास के नायक की व्यवस्था में सनातन राष्ट्र में गाय सबसे पवित्र होगी। देश की मुद्रा और सिक्कों पर गाय और बछड़े का चित्र होगा। चूंकि लोकतंत्र अंग्रेजों की देन है, इसलिए लोकतंत्र और धर्म को मिलाकर धर्मतंत्र बनाया जाएगा। ब्राह्णणों को अधिसूचना जारी कर विशेष नागरिक का दर्जा दिया जाएगा। ब्राह्मणों को धोती, कुर्ता, खड़ाऊं और जनेऊ पहनना अनिवार्य होगा। शिखा उनके सिर की शोभा बढ़ाएगी।
IAS Niaz Khan said – Bollywood is an obstacle in Sanatan Marg
अंग्रेजी कपड़ों पर रोक होगी, संस्कृत केवल ब्राह्मणों की भाषा
उपन्यास के नायक द्वारा देश में लागू व्यवस्था में गोरों के कपड़े नहीं पहन सकेंगे। भारतीय लिबास को महत्व मिलेगा। संस्कृत केवल ब्राह्मणों की भाषा होगी। आमजन हिन्दी और क्षेत्रीय भाषा बोल सकेंगे। प्रेम मोहब्बत को अपराध घोषित किया जाएगा, क्योंकि इससे समाज में दुराचार फैलता है। सनातन धर्म के संचालन के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में ब्राह्मण पुजारियों को कार्यपालिक मजिस्ट्रेट बनाया जाएगा।
धर्म पर ब्राह्मणों का एकाधिकार
पुस्तक में बताया गया है कि धर्म पर ब्राह्मणों का सर्वाधिकार होगा। चारों वेद राष्ट्रीय ग्रंथ का सम्मान पाएंगे। सनातन के मार्ग में सबसे बड़ी बाधा बॉलीवुड है। उसे बंद कर दिया जाएगा। फिल्मी कलाकारों का ब्राह्मण आचार्यों द्वारा शुद्धिकरण कर उन्हें मुख्यधारा में लाने का काम किया जाएगा। इसमें एक खास बात यह भी है कि सनातन राष्ट्र में संयुक्त परिवार को फिर मौका मिलेगा।
IAS Niaz Khan said – Bollywood is an obstacle in Sanatan Marg
शिखाधारी आचार्य देंगे प्रशिक्षण
उपन्यास में कहा गया है कि सनातन राष्ट्र में विकास पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। जीवन को प्रकृति के निकट लाने पर काम होगा। सनातन राष्ट्र पूर्ण दक्षता के साथ काम करे। इसके लिए एबीएसएस अखिल भारतीय सनातन सेवा शुरू की जाएगी। शिखाधारी आचार्य प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। इसमें बताया जा रहा है कि देश में जितना भी विकास हुआ है। ये सभी चीजें गोरों ने बनाई हैं।
अमीरों से पैसा समान रूप से बांटा जाएगा
उपन्यास के नायक शुभेंद्र के दौर में जो व्यवस्था बताई गई है, उसमें पूंजीपतियों का पैसा छीन कर सनातन के लोगों में बांट दिया जाएगा, ताकि समानता की स्थिति बनी रहे। ब्राह्मणों के बाद सबसे अधिक सम्मान वन कर्मचारियों को मिलेगा क्योंकि वे वृक्षों की रक्षा करते हैं। वृक्ष माता-पिता तुल्य होते हैं। वृक्षों के काटने वाले दोषी को कठोर दंड दिया जाएगा। चारों शंकराचार्य अपने क्षेत्रों में वनों के मुखिया होंगे।
IAS Niaz Khan said – Bollywood is an obstacle in Sanatan Marg
फ्री बीज पर बंदिश का जिक्र
उपन्यास के नायक के शासन में फ्रीबीज पर रोक की बात कही गई है। उपन्यास में कहा गया है कि सनातन राष्ट्र में कोई भी चीज पब्लिक को फ्री में नहीं दी जाएगी क्योंकि यह सनातन की आत्मा के विपरीत है। हर किसी को पसीना बहाकर की कमाने खाने का मौका मिलेगा। बर्थ डे, वेलेंटाइन डे, और क्रिकेट को प्रतिबंधित किया जाएगा क्योंकि ये भी अंग्रेजों की देन है। कबड्डी और कुश्ती ही प्रमुख खेल होंगे।
नौकरी में आते ही छापे मारना शुरू कर दिया
मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहने वाले नियाज खान 2001 में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बने थे। उन्हें 2015 में IAS में प्रमोशन मिला था। पहली पोस्टिंग 2002 में रायसेन के मंडीदीप में बतौर डिप्टी कलेक्टर हुई थी। उन्होंने नकली सामान बनाने वाली फैक्ट्रियों पर धावा बोला था। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस पर मंडीदीप और बरेली थाने में FIR दर्ज कराई थी।
IAS Niaz Khan said – Bollywood is an obstacle in Sanatan Marg