जबलपुर में दो साल के मासूम ने निगली पिन, गले में फंसी; डॉक्टरों ने 30 मिनट ऑपरेशन कर निकाली

जबलपुर (वाजिद खान)। जबलपुर में दो साल के मासूम ने खेल-खेल में खिलौने की पिन निगल ली। एक सेंटीमीटर लंबी U आकार की पिन बच्चे के गले में फंस गई। बच्चा 24 घंटे तक दर्द से तड़पता रहा। मेडिकल अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर निकाल दिया।
बंजार गांव का रहने वाला दो साल का मासूम 6 जुलाई को घर पर खिलौने से खेल रहा था। इसी दौरान उसने खिलौना मुंह में डाल लिया। खिलौने में लगी U आकर की पिन बच्चे के गले में चली गई। गले में पिन फंसने के कारण उसे उल्टी होने लगी। वह दर्द से बुरी तरह तड़पने लगा।
In Jabalpur a two year old innocent boy swallowed a pin
बच्चे की मां ने बताया कि बेटे को मुंह में कुछ चीज रखते देखा था। आशंका हुई, तो तुरंत नजदीकी क्लीनिक पर बच्चे को लेकर गई। जहां जांच में कुछ पता नहीं चला।

एंडोस्कोपी के माध्यम से निकाला
बच्चे का ऑपरेशन करने वाली ईएनटी विभाग की डाॅक्टर कविता सचदेवा ने बताया कि अस्पताल में भर्ती होने पर बच्चे के गले और छाती का एक्स-रे किया गया। इसमें गले में तार टुकड़ा फंसा दिखाई दिया। 8 जुलाई को 30 मिनट में एंडोस्कोपी के माध्यम से बच्चे के गले में फंसे तार का टुकड़ा निकाला गया। सर्जरी के बाद बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।
In Jabalpur a two year old innocent boy swallowed a pin
डॉक्टर सचदेवा ने बताया कि जांच व इलाज में देरी होने पर बच्चे की जान भी जा सकती थी।
डॉक्टरों के मुताबिक तार बच्चे के गले में आहार व श्वास नली के पास फंसा था। पिन अगर श्वास नली में चली जाती, तो दम घुटकर बच्चे की जान भी जा सकती थी।
