Sunday, July 27, 2025
MPPolitics

PM मोदी बोले- मां के नाम एक पेड़ लगाएं, चार महीने बाद मन की बात; CM डॉ. यादव ने कहा- MP में 5 करोड़ पेड़ लगाएंगे

PM Modi said- Plant a tree in the name of mother, after four months Mann Ki Baat; CM Dr. Yadav said- 5 crore trees will be planted in MP, MP News, MP BJP, Man Ki Baat, Todays Happening, Bhopal, CM Dr. Mohan YAdav
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के बागमुगलिया मिसरोद मंडल में स्थित विवेकानंद सामुदायिक भवन परिसर में पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम सुना।

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब चार महीने बाद रविवार को ‘मन की बात’ की। 111 वें एपिसोड में पीएम ने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, अरकू कॉफी-स्नो पीस, पर्यावरण दिवस-योग दिवस के साथ केरल के कार्थुम्बी छाते पर भी चर्चा की। उन्होंने देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष अभियान शुरू किया है। इस का नाम है- ‘एक पेड़ मां के नाम।’ मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है। अमृत महोत्सव के दौरान देशभर में 60 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर भी बनाए गए हैं। अब ऐसे ही मां के नाम पर पेड़ लगाने के अभियान को गति देनी है।

PM Modi said- Plant a tree in the name of mother

MP में 6 जुलाई से शुरू होगा अभियान

मध्य प्रदेश में 6 जुलाई से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत होगी। इस दिन  प्रदेशभर में 5 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इंदौर में 51 और भोपाल में 350 जगह 12 लाख पौधे लगाए जाएंगे। प्रदेश में अभियान के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। भोपाल में मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान से सभी जुड़ेंगे। कार्यक्रम की सीएम डॉ. मोहन यादव खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

PM Modi said- Plant a tree in the name of mother, after four months Mann Ki Baat; CM Dr. Yadav said- 5 crore trees will be planted in MP, MP News, MP BJP, Man Ki Baat, Todays Happening, Bhopal, CM Dr. Mohan YAdav
सीहोर जिले के कोलांसकला में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मन की बात का प्रसारण सुना।

शिवराज ने किसानों, कृषि सखियों के साथ सुना कार्यक्रम

केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम कोलांसकला (फंदा पेट्रोल पंप के पास इंदौर रोड) में किसान भाइयों बहनों, कृषि सखियों और लखपति दीदियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

पौधरोपण के लिए भोपाल के 350 जगह चयनित

भोपाल में करीब 350 स्थल पौध रोपण के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें मुख्य रूप से कलियासोत डैम, आदमपुर खंती, शाहपुरा पहाड़ी (मोरवन) कीरत नगर, केम्पा वृक्षारोपण मुगालिया कोट, समरधा जंगल रेंज और कलारा बैरसिया शामिल हैं। कुल 480 हेक्टेयर क्षेत्र में पौधे लगाने का लक्ष्य है। एक पेड़ मां के नाम एवं हरित महोत्सव अभियान को भोपाल में ‘एक वृक्ष भोपाल के नाम’ से भी प्रचारित किया जा रहा है।

PM Modi said- Plant a tree in the name of mother

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *