Sunday, July 27, 2025
MPCRIME

राजगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ मारपीट का केस, स्वास्थ्यकर्मी बोलीं- मुझे घर आकर फावड़े से मारने आए 

Case of assault against Rajgarh Municipality Chairman, health worker said - he came home and hit me with a shovel, Rajgarh, Kalluram News, Today Updates, Crime
नगरपालिका अध्यक्ष फावड़ा लेकर पहुंचे थे।

राजगढ़। राजगढ़ में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। महिला स्वास्थ्यकर्मी ने विनोद साहू पर आरोप लगाए थे। महिला का कहना है कि सरकारी आवास पर गेट लगाने की बात पर नगर पालिका अध्यक्ष ने आकर मारपीट की। वे फावड़ा उठाकर मुझे मारने आए। इस दौरान लोगों ने मुझे बचाया।

शिकायत के बाद सोमवार देर शाम कोतवाली थाना पुलिस ने नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू पर मारपीट और धमकी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

विवाद का वीडियो भी सामने आया है, जिसे कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी बीजेपी सरकार को घेरा है।

इधर, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद साहू का कहना है कि वे पेयजल लाइन देखने गए थे। ऊपर से किसी ने कुछ फेंका। इसकी वजह से मैं पीछे हटा और देखने लगा। ऊपर से हम लोगों से ही बदतमीजी की गई। बिना जांच किए दिग्विजय सिंह पोस्ट कर रहे हैं। यह गलत है। मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र किया जा रहा है।

Case of assault against Rajgarh Municipality Chairman

विवाद की वजह
महिला स्वास्थ्यकर्मी मीनाक्षी कुबड़े राजगढ़ में सरकारी क्वार्टर में रहती हैं। दरअसल, वहां रह रहे सभी कर्मचारियों ने पैसे इकट्‌ठा कर गेट लगवाया है। इस दौरान गेट लगा रहे नगर पालिका कर्मचारियों से मीनाक्षी ने कहा कि मैंने भी पैसे दिए हैं। मुझसे सलाह नहीं ली गई। इस बात पर कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष को बुला लिया।

Case of assault against Rajgarh Municipality Chairman, health worker said - he came home and hit me with a shovel, Rajgarh, Kalluram News, Today Updates, Crime
महिला स्वास्थ्यकर्मी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

महिला बोली- मुझ पर फावड़े से हमला किया
फरियादी मीनाक्षी कुबड़े ब्यावरा के सिविल अस्पताल में पदस्थ हैं। उनका कहना हैं- मैं सरकारी क्वार्टर में रहती हूं। रविवार दोपहर करीब 2 बजे चंद्र प्रकाश पंवार (नपा कर्मचारी) से पूछने गए थे कि ये जो गेट लगा रहे हैं, वो आप सबसे पूछकर लगा लेते, तो अच्छा लगता। इस पर उन्होंने कहा कि ये ऑर्डर विनोद साहू जी ने दिया है। इसी बात को लेकर बहस होने लगी। हम तो नॉर्मली ही बात कर रहे थे।

इसी दौरान, उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष को फोन कर दिया। वे यहां पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस दौरान यहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। मेरे पति ने भी बीच बचाव किया। उसके बाद साहू नीचे गए और फावड़ा उठाकर फिर से मुझे मारने आए। लोगों ने मुझे पकड़कर घर के अंदर किया और बचाया।

महिला ने बताया- विनोद साहू ने नगर पालिका कर्मचारियों को बुलाकर मुझे मारने और SC-ST एक्ट के तहत केस लगवाने के लिए कहा। कहा कि इसके पति को मारकर थाने में बंद करवाओ और जान से मार दो। यह सब वीडियो में रिकॉर्ड है।

थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला ने आवेदन दिया है। गेट बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें विनोद साहू पर आरोप लगाए हैं। दोनों पक्षों के बयान लेकर जो भी कार्रवाई उचित होगी वह हम करेंगे।

Case of assault against Rajgarh Municipality Chairman

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *