जबलपुर में BJP की रिकॉर्ड जीत, आशीष दुबे ने 4.86 लाख वोटों से कांग्रेस के दिनेश यादव को हराया

जबलपुर (वाजिद खान)। जबलपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रत्याशी आशीष दुबे ने रिकॉर्ड जीत हासिल की है। उन्हाेंने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दिनेश यादव को 4,86,674 वोटों से हराया।
जबलपुर के जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय में जिले की आठ विधानसभा के अंतर्गत मतदाताओं द्वारा डाले गए 11,65,000 मतों की गिनती की गई है। गिनती 18 राउंड में हुई।
BJP’s record victory in Jabalpur
यहां भाजपा के आशीष दुबे ने कांग्रेस के दिनेश यादव को बड़े अंतर से हराया। जीत के लिए आश्वस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने रुझान आते ही जश्न शुरू कर दिया था। शाम ढलते ही जश्न बढ़ता गया।
शाम को रिटर्निंग ऑफिसर अनय द्विवेदी ने आशीष दुबे को प्रमाणपत्र सौंपा। आशीष दुबे ने इसे जनता की जीत बताया। उन्होंने कहा कि जनता ने दायित्व निभा दिया है। अब वह क्षेत्र के विकास पर ध्यान देते हुए जनता के प्रति अपना दायित्व निभाएंगे।