Friday, June 6, 2025
MPNationUtility

जबलपुर में स्कूलों की मनमानी पर एक्शन; प्राइवेट स्कूलों ने लौटाए फीस के 81.30 करोड़ रुपए, 11 स्कूलों पर 22 लाख की पेनाल्टी, 51 पर FIR, 20 संचालक गिरफ्तार  

Action on arbitrariness of schools in Jabalpur; Private schools returned Rs 81.30 crore of fees, penalty of Rs 22 lakh on 11 schools, FIR against 51, 20 directors arrested, Kalluram News, Jabalpur, Action against Private School,, MP News
कलेक्टर, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कार्रवाई की जानकारी दी।

जबलपुर। मध्यप्रदेश में पहली बार प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर बड़ा एक्शन लिया गया है। जबलपुर में कोर्स की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री के नाम पर पेरेंट्स से मनमानी राशि वसूलने वाले प्राइवेट स्कूलों से अभिभावकों को 81.30 करोड़ रुपए की फीस वापस कराई गई है। इन स्कूलों पर 22 लाख रुपए की पेनाल्टी भी लगाई है।

51 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। इनमें स्कूलों के चेयरमैन, प्राचार्य, सीईओ, मैनेजर, सदस्य, एडवाइजर समेत 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

अप्रैल 2018 से अप्रैल 2024 तक जांच कराई

नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद 1 अप्रैल 2024 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए निर्देश दिए थे। इस पर जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अप्रैल 2018 से अप्रैल 2024 तक वसूली गई फीस की जांच कराई थी। इसमें बस्तों के वजन गाइडलाइन के मुताबिक नहीं मिले।

जांच में 4.12 करोड़ की कमीशनखोरी भी उजागर

11 स्कूलों की जांच में फीस, बस्ते और ड्रेस में 4.12 करोड़ रुपए की कमीशनखोरी भी उजागर हुई है। इसके बाद 51 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इसमें स्कूल प्रबंधन से जुड़े 30 लोग, 5 पुस्तक विक्रेता और 16 प्रकाशक से संबंधित लोग हैं। जांच में सामने आया कि फर्जी और डुप्लीकेट बुक्स, नवीन पुस्तकों को पाठ्यक्रम में शामिल कराकर बोझ बढ़ाया गया है।

Action on arbitrariness of schools in Jabalpur

कलेक्टर-एसपी ने लोगों से किया संवाद

कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने जांच के बाद सोमवार को लोगों से फेसबुक पर लाइव संवाद किया। दोनों ही अधिकारियों ने निजी विद्यालयों की फीस वसूली की जांच में आए तथ्यों की जानकारी दी। कहा कि ऐसे मामलों से प्रशासन को अवगत कराएं। 

24 मई के बाद इन स्कूलों की फीस कराई कम

  1. स्टेम फील्ड इंटरनेशनल स्कूल विजयनगर में 15.42 लाख की फीस में 4.31 लाख रुपए की कमी।
  2. क्राइस्ट चर्च डायसेशन घमापुर में 4.99 लाख की फीस में 1.32 लाख की कमी।
  3. क्राइस्ट चर्च सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिविल लाइन जबलपुर की फीस 7.68 लाख में 1.38 लाख रुपए की कमी।
  4. क्राइस्ट चर्च सालीवाड़ा की फीस 4.70 लाख में 1.27 लाख रुपए की कमी।
  5. सेंट अलायसियस पोलीपाथर जबलपुर की फीस 7.40 लाख रुपए में 2.80 लाख रुपए की कमी।
  6. सेंट अलॉयसियस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की फीस 7.06 लाख में 2.06 लाख की कमी।
  7. ज्ञान गंगा आर्किड इंटरनेशनल स्कूल जबलपुर में 9.12 लाख की फीस में 3.63 लाख की कमी।
  8. लिटिल वर्ल्ड स्कूल कटंगा और तिलवारा जबलपुर की फीस 6.77 लाख में 2.57 लाख रुपए की कमी।
  9. क्राइस्ट चर्च फॉर बॉयज एंड गर्ल्स जबलपुर की फीस 7.07 लाख रुपए में 1.81 लाख रुपए की कमी।
  10. श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल धन्वंतरि नगर जबलपुर की फीस 6.58 लाख रुपए में 2.42 लाख रुपए की कमी।
  11. सेंट अलॉयसिस स्कूल रिमझा की फीस 9.28 लाख रुपए में 4.42 लाख रुपए की कमी।

Action on arbitrariness of schools in Jabalpur

अब तक ये हो चुके गिरफ्तार

  • अजय उमेश कुमार जेम्स, चेयरमैन, क्राइस्ट चर्च डायसेशन स्कूल
  • एस नीलेश सिह, मैनेजर एंड प्रीस्ट इन चार्ज
  • शितिज साइरिल जैकब, प्रिंसिपल, क्राइस्ट चर्च कोएड स्कूल, सालीवाड़ा
  • आलोक इंदुराख्या, प्रोप्राइटर, न्यू राधिका बुक पैलेस, विजयनगर
  • राम इंदुराख्या, प्रोप्राइटर, न्यू राधिका बुक पैलेस, विजयनगर
  • मनमीत कोहली, प्राचार्य, स्टेमफील्ड इंटरनेशनल स्कूल, विजयनगर
  • शाजी थामस, प्राचार्य, क्राइस्ट चर्च बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल, जबलपुर
  • एलएम साठे, मैनेजर, क्राइस्ट चर्च बाॅयज एंड गर्ल्स स्कूल, जबलपुर
  • सूर्य प्रकाश शर्मा, प्रोप्राइटर, चिल्ड्रन बुक हाउस नोदरा पुल, जबलपुर
  • शशांक श्रीवास्तव, संचालक चिल्ड्रन बुक हाउस नोदर पुल, जबलपुर
  • सीएस विश्वकर्मा, एडवाइजर
  • सोमा जार्ज, प्राचार्य, सेंट अलॉयसियस पोलीपाथर, जबलपुर
  • भरतेश भारिल, सचिव, ज्ञान गंगा आर्किड इंटरनेशनल, स्कूल
  • दीपाली तिवारी, प्राचार्य, ज्ञान गंगा ऑर्किड इंटरनेशनल, स्कूल
  • चित्रांगी अय्यर, सीईओ, लिटिल वर्ल्ड स्कूल, जबलपुर
  • सुबोध नेमा, मैनेजर, लिटिल वर्ल्ड स्कूल, जबलपुर
  • परिधि भार्गव, प्राचार्य, लिटिल वर्ल्ड स्कूल, जबलपुर
  • अतुल अनुपम इब्राहिम, सदस्य, क्राइस्ट चर्च बॉयज एंड गर्ल्स स्कूल, जबलपुर
  • एकता पीटर, सदस्य, क्राइस्ट चर्च बायज एंड गर्ल्स स्कूल, जबलपुर
  • ललित सोलोमन, मैनेजर, क्राइस्ट चर्च डायसेशन स्कूल, जबलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *