Sunday, July 27, 2025
MPCRIME

हाईवे की पुलिया से टकरा कर पलटी कार, 3 की मौत; सीहोर से रायसेन लौटते समय देर रात हादसा

Car overturns after hitting highway culvert, 3 dead; Late night accident while returning from Sehore to Raisen, Raisen, Kalluram News,, Accident, Today Updates
हादसे में कार पूरी तरह पिचक गई।

रायसेन। रायसेन जिले के बरेली में शुक्रवार रात कार हाईवे पर पुलिया से टकरा कर पलटी गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल को भोपाल रेफर किया गया है। हादसा रात करीब 11:30 बजे एनएच 45 छींद मोड़ के पास हुआ।

उदयपुरा तहसील के बिजन्हाई गांव के महेन्द्र यादव अपनी बहन के मकान के उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए सीहोर गए थे। रात में वे कार से वापस लौट रहे थे। कार में चार लोग सवार थे। हादसे के बाद बरेली पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला।

Car overturns after hitting highway culvert In Raisen

हादसे में महेन्द्र यादव पिता जमुना प्रसाद यादव (38), राजेश यादव पिता मुन्नालाल यादव (35) और राजा यादव पिता शंकरलाल यादव (28) की मौत हो गई। तीनों उदयपुरा तहसील के बिजन्हाई गांव के रहने वाले थे। वहीं, एक अन्य यशवंत धाकड़ को भोपाल रेफर किया गया है। यशवंत को एम्स में भर्ती करवाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *