भोपाल में सेंट्रल जेल के पास भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या, लिंक रोड पर शव रख जाम लगाया

भोपाल। भोपाल भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम 6 बजे सेंट्रल जेल के गेट की है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर 1 बजे शव को परिजन ने लिंक रोड नंबर दो पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगाए लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
परिजन कहना था कि केस में तंजील और भूरा हड्डी को भी नामजद किया जाए। रात में पुलिस को ये नाम दिए थे। पुलिस ने देर रात चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। एफआईआर में ये दो नाम नहीं हैं।
सूचना पर एसीपी चंद्र शेखर पांडे ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा परिवार में इकलौते बेटे और अकेले कमाने वाले थे। उनसे छोटी एक बहन है।
Bhartiya Janta Yuva Morcha Mandal Vice President stabbed to death near Central Jail in Bhopal
चश्मदीद बोला- 15 से 20 लोगों ने घेरकर किया हमला
हत्याकांड के चश्मदीद अनिकेत ने बताया- ‘हम कुल 6 लोग पैरोल खत्म होने के बाद भैया को जेल छोड़ने गए थे। छोड़कर बाहर निकले ही थे कि तंजील ने 15 से 20 लोगों के साथ घेर लिया। सुरेंद्र भैया और विकास पर हमला कर दिया।
उन्होंने सुरेंद्र को घेरकर जांघ में चाकू मारा। बचने के लिए वे गेट नंबर दो की ओर भागे और वहीं गिर गए। तंजील बोला कि चलो यहां से, इसके बाद वे मुझे उठाकर ले गए। मुझे लेकर ईदगाह हिल्स मल्टी में पहुंचे। वहां जमकर मारपीट की। कहा- आइंदा सुरेंद्र और उसके किसी भी साथी के साथ दिखना नहीं।
मैं किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद प्रियदर्शनी नगर पहुंचा। वहां सुरेंद्र भैया की मौत की खबर मिली। बाद में थाने पहुंचे। रात करीब 9:45 बजे मैंने आरोपियों के नाम बताए। कई बार कहने के बाद भी पुलिस ने तंजील का नाम नहीं लिखा। तंजील शूटर है। उसके खिलाफ फायरिंग हत्या के प्रयास और अवैध शराब की तस्करी के कई मामले दर्ज हैं।’

जेल कैम्पस से बाहर आते ही चार आरोपियों ने हमला किया
एडिशनल डीसीपी जोन-4, मलकीत सिंह ने बताया कि सतीश खरे को एक मर्डर केस में जेल हो चुकी है। वह एक महीने से पेरोल पर था। शुक्रवार को पेरोल खत्म होने पर विकास वर्मा, दोस्त ईशु खरे के साथ बड़े भाई सतीश को जेल छोड़ने गया था। रास्ते में पंचशील नगर निवासी सुरेंद्र कुशवाहा (27) भी मिल गया।
धार में नर्सिंग छात्रा ने खुद का गला काटा
सतीश खरे को जेल छोड़ने के बाद तीनों जेल कैम्पस से बाहर निकले, तभी सांची पार्लर के पास संदेश नरवारे, आकाश भदौरिया, छोटा चेतन उर्फ फैजल और दीपांशु सेन ने हमला कर दिया। दोनों गुट भिड़ गए।
सुरेंद्र की जांघ में चाकू लगा, जबकि विकास वर्मा के हाथ में चाकू लगा। दोनों घायलों को सबसे पहले श्रद्धा अस्पताल ले जाया गया। इतने में सुरेंद्र की हालत गंभीर होने पर उसे एम्स ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2011 में मुकेश कमली हत्याकांड में सतीश सजायाफ्ता है। आरोपी मुकेश की गैंग के हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले भी सुरेंद्र के साथ मारपीट की थी। उसने पुलिस में शिकायत नहीं की थी।
CM मोहन यादव ने राम मंदिर पर कहा- कांग्रेसियों ने हरामीपन किया